Haryana: हरियाणा में कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी, मरीजों की बढ़ती संख्या ने बढाई टेंशन

On: March 21, 2026 11:48 PM
Follow Us:
covid 19

Haryana:  हरियाणा में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी की। सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर, बेड, आइसोलेशन बेड, आॅक्सीजन, एंटीबायोटिक्स व अन्य दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

सरकार ने आगे कहा कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट एन-95 मास्क, रिएजेंट किट, वीटीएम आदि मौजूद हों। इमरजेंसी और ओपीडी में मास्क पहनने जैसे संक्रमण रोकथाम व नियंत्रण प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

सामाजिक जागरूकता बढ़ाई जाए। सरकार ने कहा कि घर में आइसोलेट मामलों में खासकर हाई रिस्क वाले लोगों (बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चे, इम्यूनिटी कमजोर या अन्य बीमारियों वाले) की निगरानी हो। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के साथ तैयारी पर बैठक करें।

गौरतलब है कि प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 3 नए केस मिले हैं, जिनमें एक फरीदाबाद और 2 गुरुग्राम में मिले हैं। प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 16 पर पहुंच गई है। अभी 12 मरीज एक्टिव हैं।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now