गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: AAP नेता का बड़ा आरोप — “96% महिलाओं से हुआ धोखा! बीजेपी ने किया सबसे बड़ा चुनावी फ्रॉड?”

Written by: Best24News

Published:

Haryana: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शनिवार (1 नवंबर) को हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह…


Haryana: AAP नेता का बड़ा आरोप — “96% महिलाओं से हुआ धोखा! बीजेपी ने किया सबसे बड़ा चुनावी फ्रॉड?”
Haryana: AAP नेता का बड़ा आरोप — “96% महिलाओं से हुआ धोखा! बीजेपी ने किया सबसे बड़ा चुनावी फ्रॉड?”
Google News Follow us on Google

Haryana: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शनिवार (1 नवंबर) को हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में बड़े मंच और कैमरों के बीच ‘दिन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना’ की पहली किस्त जारी की, लेकिन यह महिलाओं के साथ किया गया सबसे बड़ा चुनावी धोखा है। ढांडा ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि हरियाणा की हर महिला को ₹2,100 प्रति माह दिए जाएंगे, लेकिन योजना लागू होने के बाद सच्चाई यह है कि 14 लाख महिलाओं में से केवल 3.73 प्रतिशत को ही पैसा मिला है। यानी 96.27 प्रतिशत महिलाएं ठगी गईं। भाजपा ने वादा किया था ‘हर महिला को लाभ’, लेकिन अब सरकार ने बना दिया है ‘हर शर्त लागू’।

Advertisement

अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार ने ऐसी-ऐसी शर्तें रख दी हैं कि अधिकांश महिलाएं अपने आप योजना से बाहर हो गईं। परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम होनी चाहिए, महिला की उम्र 23 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, अगर पति हरियाणा से बाहर का है या परिवार में कोई पहले से पेंशन ले रहा है तो महिला को लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियां, कॉलेज जाने वाली छात्राएं, नई बहुएं और विधवाएं—सबको इस योजना से बाहर कर दिया गया है। यह योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ मज़ाक है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त नहीं, बल्कि अपमानित किया है।

ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंच से फोटो खिंचवाकर यह दिखाने की कोशिश की कि सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है, जबकि सच्चाई यह है कि यह एक राजनीतिक दिखावा मात्र है। उन्होंने कहा, “यह योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ छलावा है। भाजपा ने करोड़ों रुपये के वादे किए, लेकिन फायदा कुछ हजार महिलाओं को ही मिला। यह ‘लाड़ो लक्ष्मी योजना’ नहीं, बल्कि ‘लूटो लक्ष्मी योजना’ है।” ढांडा ने आरोप लगाया कि भाजपा को महिलाओं की तकलीफ दिखाई नहीं देती, उसे सिर्फ अपनी पब्लिसिटी की चिंता रहती है। मुख्यमंत्री को मंच और कैमरे के लिए तो समय है, लेकिन आम महिलाओं के लिए नीति या नीयत नहीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आप नेता ने कहा कि हरियाणा की महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा किया था, लेकिन बदले में उन्हें धोखा, छल और अपमान मिला। अब जनता सब समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका जवाब देगी। ढांडा ने कहा, “भाजपा को अब ₹2,100 का ही नहीं, बल्कि हर वोट का हिसाब देना पड़ेगा। हरियाणा की बेटियां अब चुप नहीं रहेंगी, वे अपने हक के लिए आवाज उठाएंगी।” उन्होंने कहा कि महिलाओं ने भाजपा के मंच, भाषण और झूठ के खेल को भलीभांति देख लिया है। अब महिलाएं तय करेंगी कि उन्हें झूठे वादों वाली सरकार चाहिए या सच्चे अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली ताकत।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp