गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: गांव रूपावास में युवक की हत्या, लाठी डंडो से पीटकर मार डाला, 8 लोगों पर केस दर्ज

Written by: Best24News

Published:

Haryana:  चौपटा क्षेत्र के गांव रूपावास में एक युवक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर 8…


video 2025 05 31T100924.512
video 2025 05 31T100924.512
Google News Follow us on Google

Haryana:  चौपटा क्षेत्र के गांव रूपावास में एक युवक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान गांव निवासी सांवरा जाति नायक के रूप में हुई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। इस झगड़े के दौरान एक पक्ष ने सांवरा के ऊपर हमला बोल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों की शिकायत पर चौपटा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि सांवरा का चाचा का लड़का ईश्वर पुत्र साधुराम पूजा को अपने साथ भगाकर ले गया था, जो अब लीव इन रिलेशन में रह रहे हैं, सांबरा व ईश्वर का घर लड़की के पिता रोहताश के घर के सामने होने के कारण 25 अप्रैल सांबरा व ईश्वर का परिवार गांव छोड़कर अपनी रिश्तेदारियों में चले गए थे, इसके बाद 30.05.2025 को सांवरा उसकी भाभी ममता व पिता रामेश्वर के गांव में दोबारा आने पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चौपटा पुलिस ने रोहताश पुत्र भूप सिंह, तुलसी पुत्र गोपाल, नीखल पुत्र रोहताश, मुकेश पुत्र तुलसी, जगदीश पुत्र इंद्रपाल, सेठी पुत्र लीलूराम, बाला पुत्र इंद्रपाल, राजू पुत्र भूरा राम के खिलाफ केस दर्ज कर किया।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp