शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana: साइबर सिटी में बन रहा 400-बेड अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया विस्तार और 30 नए हेल्थ सेंटरों का ऐलान

Written by: Best24News

Published:

Haryana की राज्य स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने घोषणा की है कि साइबर सिटी में 400 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार जल्द ही इसके…


Haryana: साइबर सिटी में बन रहा 400-बेड अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया विस्तार और 30 नए हेल्थ सेंटरों का ऐलान
Haryana: साइबर सिटी में बन रहा 400-बेड अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया विस्तार और 30 नए हेल्थ सेंटरों का ऐलान
Google News Follow us on Google

Haryana की राज्य स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने घोषणा की है कि साइबर सिटी में 400 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार जल्द ही इसके निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। निर्माण के दौरान अस्पताल के बिस्तरों की संख्या 400 से बढ़ाकर 600 करने की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए 30 अर्बन हेल्थ सेंटर भी स्थापित कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी ब्लड बैंक सेंटर में स्थापित सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया और केंद्र का निरीक्षण करते हुए थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों से बातचीत की। उन्होंने रोटरी क्लब को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग बच्चों को नि:शुल्क और किफायती रक्त बैंक सेवाओं के माध्यम से हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान को बढ़ावा

इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा भाव के तहत अब तक 42 बार रक्तदान किया है और भविष्य में भी समाज की सेवा इसी तरह जारी रखेंगे। उन्होंने रोटरी जैसी संस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग की सराहना की, जो समाज में मानवीय कार्यों और रक्तदान जैसी महत्वपूर्ण पहलों को बढ़ावा देती हैं। मंत्री आरती सिंह राव ने भी इस सहयोग को उल्लेखनीय बताया और कहा कि इन पहलों से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और सुधार होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पंजाबी बिरादरी महासंघ के सहयोग से नई स्वास्थ्य सुविधाएं

आरती सिंह राव ने सोमवार को सोहना सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और फरीदनगर सिविल अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। ये मशीनें पंजाबी बिरादरी महासंघ के अध्यक्ष और ओम स्वीट्स के निदेशक ओम प्रकाश कथूरिया द्वारा प्रदान की गई हैं। इस योगदान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को नि:शुल्क बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मंत्री ने बताया कि दोनों उपकरण अस्पतालों में स्थापित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर सीएओ डॉ. अल्का सिंह, पीएमओ डॉ. लोके वीर सिंह, एसएमओ डॉ. अनुज गर्ग, रोटरी ब्लड सेंटर अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा, अधिवक्ता रवींद्र जैन, मनीष खुल्लर, केएस यादव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सुभाष सिंघला, पंजाबी बिरादरी महासंघ के अध्यक्ष और उद्योगपति बोधराज सिकरी, अध्यक्ष ओमप्रकाश कथूरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp