गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryan crime: हथियार उपलब्ध करवाने वाला चढा हत्थे, जानिए कहां से लाया था अवैध हथियार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryan crime: कसौला थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव लाधूवास गुर्जर निवासी सुमित उर्फ गोलू…


Haryan crime: कसौला थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध करवाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव लाधूवास गुर्जर निवासी सुमित उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

जांचकर्ता ने बताया कि गत 2 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहित निवासी गांव संगवाडी जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी आसलवास फ्लाईओवर के नीचे किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित निवासी गांव संगवाडी बतलाया।Haryan crime

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी रिवाल्वर व 02 जिन्दा रोंद बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।Haryan crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि उसे यह अवैध हथियार गांव लाधूवास गुर्जर निवासी सुमित उर्फ गोलू ने उपलब्ध करवाया था। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी सुमित उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp