शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: सेक्टर-4 रेवाड़ी में 25 सालों से लंबित मुराद हुई पूरी !

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी के सेक्टर-4 वासियों के लिए(Rewari News) बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया, जब लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। आरडब्ल्यूए सेक्टर-4 के निरंतर…


Haryana News: रेवाड़ी के सेक्टर-4 वासियों के लिए(Rewari News) बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया, जब लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया। आरडब्ल्यूए सेक्टर-4 के निरंतर प्रयासों, भूतपूर्व चेयरमैन विजय राव के सहयोग और पार्षद के समर्थन के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी मिली। शुभारंभ मौके पर नवल सिंह, रिटायर्ड प्राचार्य सुरेंद्र सिंह, विजय राव, आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी सुरेश कुमार सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Advertisement

120 मीटर लंबी हे ये रोड‘ सेक्टर वासियो ने बताया (Sector 4 Rewari)  कि पोसवाल चौक से सेक्टर-4 के उत्तर-पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाली लगभग 120 मीटर लंबी यह सड़क काफी समय से बदहाल स्थिति में थी। गड्ढों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता था और लोगों को दैनिक आवाजाही में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। निर्माण कार्य के शुरू होने के साथ ही सेक्टर-4 निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के सुधार को नई गति मिली है।Haryana News

यातायात में होगा सुधार: सेक्टर चार आरडब्ल्यूए (RWA Sector 4 Rewari) प्रधान सुरेंद्र कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि सड़क बनने के बाद सेक्टर से दिल्ली, कानसीवास और गाड़ी बोलनी की दिशा में आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि पोसवाल चौक की सुंदरता और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp