गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Happy Diwali: प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का दिया संदेश

Written by: Best24News

Published:

धारूहेड़ा: दिवाली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और मिठाइयों, दीपकों व सजावटी सामान की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। इसी…


धारूहेड़ा: दिवाली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और मिठाइयों, दीपकों व सजावटी सामान की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। इसी बीच प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं ने लोगों से अपील की है कि वे इस बार दिवाली को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं।Happy Diwali

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि त्योहार खुशियों और रोशनी का प्रतीक है, इसलिए इसे ध्वनि और वायु प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से दूर रहकर मनाना चाहिए। स्कूलों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी बच्चों को संदेश दिया जा रहा है ।Happy Diwali

दिवाली की शुभकामनाएं
दिवाली की शुभकामनाएं

पटाखों के बजाय दीये जलाएं और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के भीतर ही सीमित मात्रा में ग्रीन पटाखे जलाएं और पर्यावरण की सुरक्षा में सहयोग दें।Happy Diwali

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसी कड़ी में कई सामाजिक संगठनों ने साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता और हरियाली का संदेश दिया। लोगों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे स्थानीय उत्पादों और मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दें, जिससे कारीगरों को लाभ मिल सके।Happy Diwali

अधिकारियों ने जिलेवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।Happy Diwali

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp