गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gurugram SPR Elevated Road: हरियाणा को एक और एलिवेटिड रोड की सौगात, जानें कहां बनेगा यह कॉरिडोर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Gurugram SPR Elevated Road: गुरुग्राम में सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (SPR) पर जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। द्वारका एक्सप्रेसवे की तर्ज पर यहां एक एलिवेटेड रोड बनाई…


Gurugram SPR Elevated Road: गुरुग्राम में सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (SPR) पर जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। द्वारका एक्सप्रेसवे की तर्ज पर यहां एक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। जिसकी डिजाइन को भी मंजूरी मिल गई है।

Advertisement

एलिवेटेड रोड द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर वाटिका चौक तक तीन-तीन लेन की होगी। इस रोड पर जहां-जहां तिराहा या चौराहा होगा, वहां गाड़ियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा दी जाएगी।Gurugram SPR Elevated Road:

इस रोड के बनने से सर्दर्न पेरिफेरियल रोड से गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उनकी यात्रा तेज और आसान होगी। साथ ही घंटों के ट्रैफिक से भी मुक्ति मिल जाएगी।Gurugram SPR Elevated Road:

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सर्दर्न पेरिफेरियल रोड कितनी लंबी है?

सर्दर्न पेरिफेरियल रोड 5.3 किमी लंबी है। यह द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम-सोहना हाईवे (एनएच-248) से जोड़ती है। इस रोड पर ट्रैफिक का बहुत दबाव रहता है, खासतौर पर सुबह और शाम के समय यहां लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस समस्या को दूर करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने एलिवेटेड रोड बनाने की योजना बनाई है। जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले साल मंजूरी दे दी थी। इसके बाद एक सलाहकार कंपनी को डीपीआर तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया। जिसने एलिवेटेड रोड के लिए तीन डिजाइनों को तैयार किया। इनमें से एक डिजाइन को जीएमडीए अधिकारी ने पास कर दिया है।

सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (SPR) पर कहां बनेगा नया इंटरचेंज

डिजाइन के तहत गुरुग्राम के वाटिका चौक पर सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (SPR) पर एक नया इंटरचेंज भी बनाया जाएगा। इस इंटरचेंज के बनने से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सोहना-गुरुग्राम हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच आवाजाही और आसान हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

एलिवेटेड रोड और इंटरचेंज के निर्माण के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे या सोहना हाईवे की तरफ से आने वाले वाहन एलिवेटिड रोड के जरिए सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे पहुंच सकेंगे।

वहीं गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड जाने वालों वाहनों को इंटरचेंज से नीचे उतरने की सुविधा होगी। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से आने वाले वाहन भी इस इंटरचेंज से आसानी से मेन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे।

इंटरचेंज के लिए जमीन का अधिग्रहण

इस परियोजना के लिए करीब 150 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है। अब इंटरचेंज बनाने के लिए बादशाहपुर के कुछ मकानों और दुकानों की जमीन भी अधिग्रहित की जाएगी। एलिवेटिड रोड और इंटरचेंज बनने के बाद गुरुग्राम-सोहना रोड की सर्विस रोड पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा।

इस परियोजना के पूरा होने पर यात्रा का समय कम हो जाएगा। अभी एसपीआर को पार करने में सुबह और शाम करीब 25 से 30 मिनट लगते हैं, क्योंकि वाहनों को हर चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना पड़ता हैं। लेकिन एलिवेटिड रोड के जरिए यह समय कम हो जाएगा। फिलहाल इस रोड पर रोडाना 60 से 70 हजार वाहन गुजरते हैं, इसलिए यह बदलाव लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp