गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gurugram News: सेंट्रल पेरिफेरल रोड (CPR) का होगा जीर्णोद्धार, 24.59 करोड़ खर्च करेगा जीएमडीए

Written by: Best24News

Published:

Gurugram News: न्यू गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने बड़ा कदम उठाया है। द्वारका एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (खेड़की दौला टोल प्लाजा)…


Gurugram News: न्यू गुरुग्राम की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने बड़ा कदम उठाया है। द्वारका एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (खेड़की दौला टोल प्लाजा) को जोड़ने वाली सेंट्रल पेरिफेरल रोड (CPR) का जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा।Gurugram News

Advertisement

 

24.59 करोड़ रुपये होंगे खर्च: बता दे कि जीएमडीए ने इस 2.67 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण की योजना को अंतिम रूप दे दिया है, जिस पर लगभग 24.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे।जीएमडीए के अधिकारियों के अनुसार, सड़क की मरम्मत का काम मंजूर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।Gurugram News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

मुख्य अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि सीपीआर की स्थिति लंबे समय से खराब थी, जिससे द्वारका एक्सप्रेसवे से एनएच-48 की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को रोजाना जाम और खराब सड़कों की समस्या झेलनी पड़ती थी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

यह सड़क सेक्टर 81, 82, 83, 84 और 85 जैसे घनी आबादी वाले इलाकों के लिए जीवन रेखा मानी जाती है, क्योंकि इन सेक्टरों में कई प्रमुख आवासीय सोसाइटियां स्थित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क के सुधार से न्यू गुरुग्राम की आंतरिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी और खेड़की दौला टोल प्लाजा के आसपास का ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

कई सालों से उठ रही है मांग: यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के साथ-साथ शहर के यातायात ढांचे को भी नई दिशा देगी। जीएमडीए का मानना है कि बेहतर सड़क व्यवस्था से लोगों के सफर का समय घटेगा और क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp