Election News: गुरूग्राम के MLA मुकेश शर्मा ने धारूहेड़ा में तीन जनसभाओं को किया संबो​धित, कहा- विकास के लिए भाजपा को दे वोट

On: May 7, 2026 6:13 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: गुरूग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने चेयरमैन प्रत्याशी अजय जांगडा के लिए धारूहेडा में मांगे वोट

Election News:  गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने धारूहेड़ा पहुंचकर चेयरमैन पद के उम्मीदवार अजय जांगड़ा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसी को लेकर गुरूवार धारूहेड़ा में जांगिड धर्मशाला, वक्शी मार्केट व सेक्टर छह में जनसभाएं आयोजित की गई।

बता दे नगर निकाय के चुनाव 10 मई को होने है। धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। गुड़गांव के लोकप्रिय विधायक मुकेश शर्मा का गुरूवार को धारूहेड़ा पहुंचे तथा के चेयरमैन पद के उम्मीदवार अजय जांगड़ा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया।Election News

कार्यक्रम एक: धारूहेड़ा की वक्शी मार्किट में गुड़गांव के लोकप्रिय विधायक मुकेश शर्मा ने उन्होंने विभिन्न वार्डों में लोगों से मुलाकात कर अजय जांगड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रचार अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर विधायक व उम्मीदवार का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया।

धारूहेड़ा: गुरूग्राम के विधायक मुकेश शर्मा का धारूहेड़ा में किया स्वागत
धारूहेड़ा: गुरूग्राम के विधायक मुकेश शर्मा का धारूहेड़ा में किया स्वागत

कार्यक्रम दो: इसी क्रम में जागिंड धर्मशाला जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि धारूहेड़ा के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और अजय जांगड़ा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि नगर के मूलभूत मुद्दों जैसे सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज और सड़क व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। विधायक ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से धारूहेड़ा में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम तीन: सेक्टर छह धारूहेड़ा में विधायक की ओर से जनसभा को संबोधित किया। अजय जांगड़ा ने भी क्षेत्रवासियों का समर्थन मिलने पर आभार जताते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया धारूहेड़ा को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित नगर बनाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now