
Green Field Expressway: देशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। UP से अलीगढ़-पलवल हाईवे का सफर आसान बनाने के लिए सरकार जल्दी ही एक्सप्रेसवे का काम शुरु करने वाली है। वर्तमान में अलीगढ़-पलवल मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक कार्रवाई शुरु हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट में करीब 30 गावों की जमीन अधिग्रहण कर ली जाएगी। इस जमीन के बदले किसानो ंको करोड़ों को मुआवजा भी दिया जाएगा।Green Field Expressway
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे
UP के अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के तेजी से विकास के लिए सड़कों का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। साथ ही इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। अलीगढ़ से पलवल मार्ग के नवीनीकरण व चौड़ीकरण के लिए 30 गांव की जमीन का अधिग्रहण होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 गांव में लगभग 160 हेक्टर जमीन के लिए करीब 600 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
किन जिलों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?
इस हाईवे के चौड़ा होने से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बहुत से जिलों को का सफर आसान हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर जाने वालों को जाम से छुटकारा मिलेगा। ये नया एक्सप्रेस वे टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे और पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल के इंटरचेंज से जुड़ जाएगा।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
जिससे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, पलवल, गुरुग्राम का सफर बहुत ही आसान हो जाएगा। इसके साथ ही इस एक्सप्रेस वे के बनने से नोएडा जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में भी कम समय लगेगा।Green Field Expressway
कौन से गांव शामिल होंगे?
इस प्रोजेक्ट में लगभग 30 गांव शामिल होंगे। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक के लिए इन गावों की जमीन खरीदने और बेचने पर रोक लगाई गई है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
इस लिस्ट में अंडला, चौधाना, पीपल गांव, बझेडा, चमन नगलिया, रेसरी, अर्राना, नयावास, बामौती, लक्ष्मणगढी, मऊ, जरारा, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढी, बांकनेर, धर्मपुर, नगला अस्सू, इतवारपुर, बिचपुरी, खेड़िया बुजुर्ग, बुलाकीपुर, राजपुर, गनेशपुर, दमुआका, उसरह रसूलपुर, फाजिलपुर कलां, नांगल कलां और सोतीपुरा का नाम शामिल है।
