गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Railway News: खाटू धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ये 2 स्पेशल ट्रेनें होंगी शुरू

Written by: Best24News

Published:

Railway News: खाटूश्याम धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे ने 1 जून से 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों…


Railway News: खाटूश्याम धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे ने 1 जून से 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों से होकर गुजरने वाली इन दोनों ट्रेनों के संचालन से खाटूश्याम धाम की यात्रा आरामदायक होगी।

Advertisement

इंडियन रेलवे ने जयपुर और भिवानी से संचालित होकर खाटूश्याम नगरी से जुड़ने वाले रींगस स्टेशन पर ठहरने वाली दो नई अनारक्षित स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के संचालन का न सिर्फ श्रद्धालुओं, बल्कि दैनिक यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल पैसेंजर सेवा

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ट्रेन नंबर 09637/ 38, 1 जून से 29 जून के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी से 11.45 बजे प्रस्थान कर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस स्टेशन से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुण्ड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 8 जनरल श्रेणी और 2 गार्ड सहित इस ट्रेन में कुल 10 डिब्बे होंगे।

जयपुर- भिवानी- जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ट्रेन नंबर 09733/ 34, 1 जून से 30 जून तक (9 जून को छोड़कर) संचालित होगी। ट्रेन नंबर 09733, जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी आगमन करेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 9 जनरल श्रेणी और 2 गार्ड सहित इस ट्रेन में कुल 11 डिब्बे होंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp