गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Government Scheme: बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! CM नीतीश कुमार ने शुरू की ये योजना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Government Scheme:  बढ़ती महंगाई और आर्थिक तंगी के कारण देशभर में कई होनहार छात्रों की पढ़ाई अधूरी रह जाती है। स्कूल के बाद कॉलेज की भारी भरकम फीस, किताबों का खर्च, हॉस्टल…


Haryana news 2025 06 07T121516.021
Haryana news 2025 06 07T121516.021
Google News Follow us on Google

Government Scheme:  बढ़ती महंगाई और आर्थिक तंगी के कारण देशभर में कई होनहार छात्रों की पढ़ाई अधूरी रह जाती है। स्कूल के बाद कॉलेज की भारी भरकम फीस, किताबों का खर्च, हॉस्टल और दूसरी जरूरी सुविधाएं एक आम परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं। लेकिन बिहार सरकार ने इस समस्या का समाधान खोज लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देकर उनके भविष्य को मजबूत बनाने का काम कर रही है।

Advertisement

क्या है बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना?

2016 में शुरू की गई ये योजना राज्य के उन छात्रों के लिए है जो 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी उनकी राह में बाधा बन रही है। इस योजना के तहत सरकार छात्रों को चार लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन देती है, ताकि वे किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पढ़ाई के बाद नौकरी मिलेगी, तभी लोन चुकाना होगा

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छात्रों को लोन की रकम तभी चुकानी होगी, जब उन्हें नौकरी मिल जाएगी। और अगर किसी कारणवश छात्र को रोजगार नहीं मिलता है, तो सरकार उसकी लोन की रकम माफ कर सकती है। यानी यह योजना सिर्फ लोन नहीं है, बल्कि भविष्य के सपनों को साकार करने का जरिया है।Government Scheme

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

योजना के लिए जरूरी पात्रता

आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।

आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

12वीं पास होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड और पैन कार्ड

आय प्रमाण पत्र या फॉर्म 16

10वीं और 12वीं की मार्कशीट

निवास प्रमाण पत्र

प्रवेश का प्रमाण (कॉलेज से ऑफर लेटर आदि)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना MNSSBY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर ‘न्यू एप्लीकेंट रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।

नाम, आधार नंबर, मोबाइल, ईमेल आदि दर्ज करें और ओटीपी से सत्यापित करें।

लॉगिन जानकारी प्राप्त करने के बाद, साइट पर फिर से लॉग इन करें।

पासवर्ड बदलें और फिर व्यक्तिगत जानकारी भरें।

फॉर्म को पूरी तरह से भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp