बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rajasthan: राजस्थान के लोगो के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 करोड़ की लागत से होगा सड़कों का निर्माण

Written by: Best24News

Published:

 Rajasthan Road Construction: राजस्थान सरकार ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम फैसला लेते हुए ₹15 करोड़ की लागत से नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण को…


 Rajasthan Road Construction: राजस्थान सरकार ने झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम फैसला लेते हुए ₹15 करोड़ की लागत से नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इस कार्य की स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से दी गई है। विधायक राजेंद्र भांबू ने जानकारी दी कि जल्द ही इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय बाद राहत मिलने वाली है।

Advertisement

किस-किस सड़क का होगा निर्माण
सरकारी स्वीकृति में जिन सड़कों को शामिल किया गया है, उनमें मुख्य रूप से इन इलाकों का नाम शामिल है:

सेजा की ढाणी पंचायत भवन अजाड़ी कलां से लाखना जोहड़ तक डामर सड़क
उतरासर से पातुसरी होते हुए ढेवा का बास तक डामर सड़क
देरवाला से बाकरा रोड़ तक डामर सड़क
हेजमपुरा से चिंचड़ोली तक डामर सड़क
कासिमपुरा में डेरियावाले बालाजी मंदिर के पास से रेखा वाली ढाणी तक
ग्राम नरसिंहपुरा में सीसी सड़क और पानी निकासी के लिए नाली
लालपुर में पीपल स्टैंड से मोटाना धाम तक 1.5 किमी पक्की सड़क
मालसर से देवीपुरा वाया दोरादास जोहड़ तक डामर सड़क
चन्द्रपुरा से आईकॉन कॉलेज होते हुए गुढा-झुंझुनूं तक डामर सड़क
भड़ौन्दा खुर्द में ठाकुरजी मंदिर से दयानंद के घर तक डामर सड़क
सारी से केहरपुरा होते हुए मालूपुरा में दलीप के घर तक डामर सड़क
समसपुरा रोड से प्रतापजी सरावग के घर तक और आबूसर बस स्टैंड से उच्च माध्यमिक विद्यालय तक सीसी/इंटरलॉक सड़क

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

SH-37 से मालसर की ओर डामर सड़क
बगड़ में मूलचंद चाहर के घर से कोढ़ावाला रास्ते तक, और मोहन चाहर के घर से सरकारी स्कूल तक सीसी सड़क
तोगड़ा खुर्द में उचित मूल्य की दुकान से मेघवाल बस्ते की ओर डामर सड़क
इन इलाकों में बनेगी पैचेबल सड़कें
सरकार द्वारा जिन मार्गों पर पैचेबल सड़क (मरम्मत योग्य डामर रोड) बनाने की योजना है, उनमें ये गांव शामिल हैं:

बगड़ से इस्लामपुर व बडागांव तक
कासिमपुरा से कालेरी की ढाणी शिवधाम तक
झुंझुनूं से समसपुर इस्लामपुर तक
SH-08 से खांगा का बास तक
उदावास से गाडोदिया की ढाणी तक
कुलोद कलां से कुलोद खुर्द तक
पातुसरी से बाकरा तक
तोगड़ा खुर्द से मैणास तक
नयासर लिंक रोड

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुलताना से खुड़ोत वाया गोराना जोहड़ तक
चनाना से तारा का बास तक
गोवला से हांसलसर तक
सुलताना से पहाड़वा की ढाणी तक
किठाना मनोता रोड से ठिंचोली तक
मठ से प्रतापपुरा तक संपर्क सड़क
चनाना से बडसरा की ढाणी तक
बास नानग से अजाड़ी तक
अणगासर से भीमसर तक
बगड़-कासिमपुरा-नालवा मार्ग
ढिगाल से बीबासर तक
नरसिंहपुरा से अजाड़ी खुर्द पातुसरी तक
जर्जर या गायब सड़कों से मिलेगी निजात

झुंझुनूं क्षेत्र के कई ऐसे गांव और मोहल्ले हैं जहां या तो सड़कें नहीं थीं, या बेहद जर्जर अवस्था में थीं। इस स्वीकृति के बाद अब इन जगहों पर भी डामर या सीसी सड़कें बनाई जाएंगी, जिससे जनसुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

ग्रामीण विकास की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इन सड़कों के निर्माण से न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि इलाके के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और व्यापार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। साथ ही, स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, क्योंकि निर्माण कार्य में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाती है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp