शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब भाखड़ा बांध से मिलेगा इतने क्यूसेक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को तय करने के लिए बैठक की। इसमें पंजाब ने 35 फीसदी अधिक पानी की मांग…


Great news for the people of Haryana Now this many cusecs will be available from Bhakra Dam
Great news for the people of Haryana Now this many cusecs will be available from Bhakra Dam
Google News Follow us on Google

Haryana News: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को तय करने के लिए बैठक की। इसमें पंजाब ने 35 फीसदी अधिक पानी की मांग की।

Advertisement

साथ ही हरियाणा को पहले से तय पानी का हिस्सा मिलता रहेगा। बोर्ड के अनुसार दोनों राज्यों से मिलने वाली मांग पर लगभग सहमति बन गई है। बोर्ड दोनों राज्यों को उनकी मांग के अनुसार पानी देगा।Haryana News

हालांकि पानी की उपलब्धता के आधार पर इसमें कुछ बदलाव भी किया जा सकता है। बीबीएमबी की बैठक में हरियाणा को 9700 क्यूसेक पानी देने पर सहमति बन गई है। पिछले सर्किल के मुकाबले इसमें मामूली बढ़ोतरी की गई है। भाखड़ा नहर की मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते हरियाणा को फिलहाल कम पानी मिल रहा है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अगले चार-पांच दिन में मरम्मत का काम पूरा होने के बाद हरियाणा को पूरा पानी मिलने लगेगा। वहीं, पिछले साल धान की रोपाई के लिए पंजाब ने 26 हजार क्यूसेक पानी की मांग की थी, लेकिन इस बार राज्य ने 35 हजार क्यूसेक पानी की मांग की है।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp