गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Kisan News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! CM सैनी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Kisan News:  प्रदेश में फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान अब ड्रोन से की जाएगी। शुरुआत में इसमें 4 तरह की फसलों और सब्जियों को शामिल किया जाएगा। जिसको लेकर…


With this government scheme you will earn lakhs of rupees sitting at home 1
With this government scheme you will earn lakhs of rupees sitting at home 1
Google News Follow us on Google

Haryana Kisan News:  प्रदेश में फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान अब ड्रोन से की जाएगी। शुरुआत में इसमें 4 तरह की फसलों और सब्जियों को शामिल किया जाएगा। जिसको लेकर सीएम सैनी ने अधिकारियों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश गुरुवार को चंडीगढ़ में ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विसेज ऑफ हरियाणा लिमिटेड के बोर्ड और निदेशकों की 9वीं बैठक में दिए गए।

Advertisement

इस बैठक में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सीएम सैनी ने कहा कि पहले चरण में आलू, चना, कपास, धान और सब्जियों जैसी फसलों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया जाए। सीएम सैनी ने ‘ड्रोन दीदी योजना’ के प्रशिक्षण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि प्राकृतिक खेती खासकर जीवामृत के छिड़काव के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि इस खास प्रोजेक्ट के लिए किसानों को सीधे तौर पर जोड़ा जाए। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए किसानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp