गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Railway Update: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इतने घंटे में मिलेगी कंफर्म टिकट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Railway Update: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बड़ी राहत देने पर काम कर रहा है। जल्द ही यात्रियों को यात्रा से 24 घंटे पहले सीट कन्फर्म होने का अपडेट मिलना शुरू हो…


Railway Update: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को बड़ी राहत देने पर काम कर रहा है। जल्द ही यात्रियों को यात्रा से 24 घंटे पहले सीट कन्फर्म होने का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल यह जानकारी 4 घंटे पहले मिलती है। खबरों के मुताबिक रेलवे एक ऐसी व्यवस्था पर काम कर रहा है। जिसके तहत यात्रियों को ट्रेन छूटने से सिर्फ चार घंटे पहले ही कंफर्म सीट वाला चार्ट जारी किया जाएगा।

Advertisement

यात्रियों को इससे होगा फायदा 

अभी वेटिंग टिकट वाले यात्रियों खासकर दूरदराज के इलाकों से ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीट कन्फर्म होने का अपडेट 24 घंटे पहले मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। पायलट रन शुरू रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीट कन्फर्म होने का अपडेट 24 घंटे पहले देने के लिए 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में पायलट प्रोजेक्ट चलाया गया था और अभी तक कोई समस्या सामने नहीं आई है।Railway Update

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हम किसी भी समस्या की पहचान कर उसे ठीक करने के लिए इस पायलट रन को कुछ और हफ्ते चलाएंगे। उदाहरण के लिए, 100 किलोमीटर या उससे अधिक दूर से आने वाले यात्री बिना किसी परेशानी के रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे, अगर उन्हें 24 घंटे पहले सूचना मिल जाए।

24 घंटे पहले चार्ट जारी करने में कोई समस्या नहीं

एक अन्य अधिकारी ने कहा, “चूंकि तत्काल टिकट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 48 घंटे पहले बुक किए जाते हैं, इसलिए एक दिन पहले पूरा चार्ट जारी करने में कोई समस्या नहीं होगी।” अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि रेलवे कन्फर्म आरक्षण वाले यात्रियों की दूसरी और तीसरी सूची जारी करेगा या नहीं, क्योंकि कन्फर्म टिकट वाले कई यात्री अंतिम 24 घंटों के भीतर अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, “पायलट रन खत्म होने दें और फिर यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पहले, रेलवे आरक्षण चार्ट आमतौर पर दो बार तैयार किए जाते थे। पहला चार्ट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से चार घंटे पहले और दूसरा या अंतिम चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले तैयार किया जाता था।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp