गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Govt Pension Scheme: पति और पत्नी दोनों को हर महीने मिलेगी 10 हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है सरकार की स्कीम ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Govt Pension Scheme: रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर अगर आप पहले से फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं, तो भविष्य में आपको कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़…


Govt Pension Scheme Both husband and wife will get a pension of Rs 10000 every month know what is the government scheme
Govt Pension Scheme Both husband and wife will get a pension of Rs 10000 every month know what is the government scheme
Google News Follow us on Google

Govt Pension Scheme: रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर अगर आप पहले से फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं, तो भविष्य में आपको कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। अटल पेंशन योजना में निवेश करने के बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।

देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। करोड़ों कामकाजी लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना का उद्देश्य निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बुढ़ापे के समय एक सुनिश्चित मासिक पेंशन की व्यवस्था करना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अटल पेंशन योजना में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। आप जिस उम्र में इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करते हैं उसी के मुताबिक निवेश राशि को भी तय किया जाता है।

अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना है। यह निवेश आपको 60 की उम्र होने तक जारी रखना है। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

वहीं अगर आप और आपकी पत्नी दोनों लोग मिलकर इस योजना में आवेदन करके निवेश की शुरुआत करते हैं, तो दोनों को 60 की उम्र के बाद 5-5 हजार कुल 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

आप अपने नजदीकी बैंक में विजिट करके अटल पेंशन योजना में खाता खुलवाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp