गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Address Proof: नागरिकों के एड्रेस प्रूफ को लेकर सरकार का बड़ा कदम, अब जरूरी हो गया है ये दस्तावेज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Address Proof: भारत सरकार डिजिटल पहचान के क्षेत्र में एक नया बड़ा कदम उठाने जा रही है। जहां पहले आधार ने लोगों की पहचान सुनिश्चित की और यूपीआई ने डिजिटल भुगतान को…


Address Proof: भारत सरकार डिजिटल पहचान के क्षेत्र में एक नया बड़ा कदम उठाने जा रही है। जहां पहले आधार ने लोगों की पहचान सुनिश्चित की और यूपीआई ने डिजिटल भुगतान को आसान बनाया, वहीं अब सरकार डिजिटल एड्रेस आईडी लाने पर विचार कर रही है। इस नई पहल का उद्देश्य हर नागरिक का सटीक और विश्वसनीय डिजिटल पता बनाना है, जिससे सरकारी और निजी सेवाओं में गति और पारदर्शिता बढ़ेगी।Address Proof

Advertisement

डिजिटल एड्रेस आईडी की विशेषताएं

डिजिटल एड्रेस आईडी की खासियत यह होगी कि इसके जरिए व्यक्ति के घर या लोकेशन को बहुत सटीक तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, साथ ही कूरियर, ऑनलाइन शॉपिंग और फूड डिलीवरी जैसी सेवाओं में होने वाली गड़बड़ियों को भी कम किया जा सकेगा।Address Proof

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

डिजिटल एड्रेस सिस्टम की निगरानी
इस सिस्टम को डाक विभाग तैयार कर रहा है और प्रधानमंत्री कार्यालय की निगरानी में जल्द ही आम जनता से सुझाव लिए जाएंगे। सरकार इस योजना को मजबूत बनाने के लिए संसद में कानून भी पेश कर सकती है, ताकि एक विशेष प्राधिकरण बनाया जा सके जो डिजिटल एड्रेस सिस्टम की निगरानी करेगा।

भारत में अभी तक ऐसा कोई व्यापक डिजिटल एड्रेस सिस्टम नहीं है, जो लोगों के पते की शुद्धता सुनिश्चित कर सके। कई बार गलत या अधूरे पते की वजह से सेवाओं में देरी होती है, जिससे देश को हर साल अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। यह नई डिजिटल एड्रेस आईडी इस समस्या का समाधान करेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

डिजिटल एड्रेस शेयर करने के लिए व्यक्ति की सहमति अनिवार्य

यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डिजिटल एड्रेस शेयर करने के लिए व्यक्ति की सहमति अनिवार्य होगी, ताकि गोपनीयता का पूरा ख्याल रखा जा सके। डेटा की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि किसी भी व्यक्ति के पते की जानकारी बिना अनुमति के किसी अन्य पक्ष को न दी जाए।

सरकार की यह नई पहल डिजिटल इंडिया के सपने को और मजबूत करेगी और देश के हर नागरिक की डिजिटल पहचान को नई दिशा देगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp