मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Cashless Treatment: किसी भी सड़क पर हुए एक्सीडेंट पर मिलेगा मुफ्त इलाज , भारत सरकार ने दिया आदेश

Written by: Best24News

Published:

 Cashless Treatment: भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की अधिसूचना जारी कर दी है. यह योजना 5 मई 2025 से पूरे देश में प्रभावी हो गई है.…


haryana 2025 05 13T211627.809
haryana 2025 05 13T211627.809
Google News Follow us on Google

 Cashless Treatment: भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की अधिसूचना जारी कर दी है. यह योजना 5 मई 2025 से पूरे देश में प्रभावी हो गई है. इसके तहत प्रत्येक दुर्घटना में अधिकतम ₹1.5 लाख तक का इलाज मुफ्त में मिलेगा. Cashless Treatment

Advertisement

किसी भी सड़क पर हुए एक्सीडेंट पर मिलेगा मुफ्त इलाज

अगर किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट किसी मोटर वाहन के कारण होता है, तो उसे इस योजना के तहत देश के किसी भी कोने में इलाज की सुविधा मुफ्त में मिल सकती है. यह सुविधा केवल सरकारी या नामित अस्पतालों में उपलब्ध होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हादसे के बाद 7 दिन तक पूरी तरह मुफ्त इलाज
इस योजना में पीड़ित को हादसे की तारीख से अगले 7 दिन तक इलाज की सुविधा मिलेगी, जिसकी अधिकतम सीमा ₹1,50,000 तय की गई है. इस दौरान मरीज को किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा.

नामित अस्पताल में पूरी सुविधा
अगर पीड़ित को सरकार द्वारा नामित अस्पताल नहीं मिल पाता और इलाज किसी अन्य अस्पताल में कराया जाता है, तो उस स्थिति में सिर्फ स्टेबलाइजेशन (प्राथमिक उपचार) तक ही यह सुविधा दी जाएगी. इसके लिए अलग से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण को सौंपी गई जिम्मेदारी
इस योजना को लागू करने की जिम्मेदारी नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) को दी गई है. NHA, पुलिस, अस्पताल और राज्य स्तर की स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ तालमेल में काम करेगा ताकि योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू किया जा सके.Cashless Treatment

राज्य में नोडल एजेंसी होगी रोड सेफ्टी काउंसिल
हर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल को इस योजना की नोडल एजेंसी बनाया गया है. यह संस्था अस्पतालों के पंजीकरण, योजना की निगरानी और इलाज की गुणवत्ता पर नजर रखेगी.

केंद्र बनाएगी स्टीयरिंग कमेटी
योजना की सही निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार एक स्टीयरिंग कमेटी का गठन भी करेगी. यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ितों को समय पर लाभ मिले और प्रक्रिया पारदर्शी रहे.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

मार्च 2024 में हुआ था पायलट प्रोग्राम
इस योजना को लागू करने से पहले 14 मार्च 2024 को एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया गया था. उसी अनुभव के आधार पर अब इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित किया गया है, जिससे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.Cashless Treatment

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp