गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana BPL Card: हरियाणा में फर्जी BPL कार्डों पर चली सरकार की कैंची, रद्द किए लाखों राशन कार्ड

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana BPL Card: हरियाणा सरकार ने फर्जी BPL कार्ड धारकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया हैं। जिन परिवारों ने गलत आय दिखाकर राशन कार्ड प्राप्त किए हैं, उन्हें BPL श्रेणी से बाहर…


Haryana BPL Card: हरियाणा सरकार ने फर्जी BPL कार्ड धारकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया हैं। जिन परिवारों ने गलत आय दिखाकर राशन कार्ड प्राप्त किए हैं, उन्हें BPL श्रेणी से बाहर किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 1 लाख से ज्यादा ऐसे परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर दिए है। जिसके चलते अब इन परिवारों को जुलाई 2025 में राशन नहीं मिलेगी।

Advertisement

वहीं इससे महीने महीने में सैनी सरकार ने 3 लाख से ज्यादा परिवारों के BPL राशन कार्ड काटे गए थे। इस तरह से पिछले दो महीने में करीब 4.45 लाख परिवार बीपीएल लिस्ट से बाहर हो गए हैं और उनके बीपीएल कार्ड कैंसिल हो गए है।Haryana BPL Card

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में BPL राशन कार्ड की संख्या मई में करीब 52 लाख 50740 थी। जबकि सदस्यों की संख्या एक करोड़ 99 लाख 36 हजार 943 पहुंच गई थी। ऐसे में करीब 2 करोड़ लोग हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे आ गए थे।Haryana BPL Card

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जब सरकार ने इसकी जांच शुरू हुई तो पिछले महीने 3,27,832 राशन कार्ड गलत आय पर BPL कैटेगरी में मिले, जिन्हें इस कैटेगरी से बाहर कर दिए गया था। अब हरियाणा में 1,17,361 राशन कार्ड और इस कैटेगरी से बाहर कर दिए गए हैं।

जिसके चलते हरियाणा में अब BPL राशन कार्ड की संख्या 52 लाख से घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई है। इसके साथ ही सदस्यों की संख्या 1 करोड़ 82 लाख 55 हजार 148 पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इन जिलों में काटे गए इतने राशन कार्ड

अंबाला में 6011

भिवानी- 4449

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

चरखी दादरी-2793

झज्जर-४११६

कैथल-4409

करनाल- 5423

कुरुक्षेत्र- 5092

पानीपत-4473

रोहतक-4669

सोनीपत-7059

यमुनानगर-7290

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp