गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी , सरकार देगी बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने लीज रेंटल सब्सिडी स्कीम, पेटेंट लागत प्रतिपूर्ति स्कीम, नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति स्कीम, क्लाउड स्टोरेज के…


Haryana News: हरियाणा में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने लीज रेंटल सब्सिडी स्कीम, पेटेंट लागत प्रतिपूर्ति स्कीम, नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति स्कीम, क्लाउड स्टोरेज के लिए प्रतिपूर्ति स्कीम, सीड फंडिंग स्कीम और एक्सेलेरेशन प्रोग्राम्स स्कीम में सहायता के तहत वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।Haryana News

Advertisement

लीज रेंटल सब्सिडी स्कीम के तहत स्टार्टअप के लिए महिलाओं को 45 प्रतिशत और अन्य युवा उद्यमियों को 30 प्रतिशत लीज सब्सिडी दी जाती है। अगर प्रदेश में कोई युवा अपने स्टार्टअप को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट करवाता है तो उसे 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

नेट एसजीएसटी प्रतिपूर्ति स्कीम में 50 प्रतिशत सहायता दी जाएगी। इसी तरह, क्लाउड स्टोरेज के लिए प्रतिपूर्ति स्कीम और एक्सेलेरेशन प्रोग्राम्स स्कीम में सहायता के तहत युवा उद्यमियों को हर साल 2.5 लाख रुपये तक दिए जाएंगे।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सीड फंडिंग योजना के तहत ‘ए’ श्रेणी ब्लॉक में 100 स्टार्टअप, ‘बी’ श्रेणी ब्लॉक में 250 स्टार्टअप, ‘सी’ श्रेणी ब्लॉक में 750 स्टार्टअप तथा ‘डी’ श्रेणी ब्लॉक में 1000 स्टार्टअप के लिए प्रति स्टार्टअप 10 लाख रुपये तक का सीड अनुदान दिया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. डी सुरेश ने छह योजनाओं के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति-2022 के तहत प्रदेश में पांच हजार नए स्टार्टअप शुरू करने का लक्ष्य है। नीति से जहां प्रदेश के युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर मिलेगा, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रदेश में विद्यार्थी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थानों के साथ उद्योगों का समन्वय स्थापित किया जा रहा है।Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp