बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Faridabad Road: फरीदाबाद से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Written by: Best24News

Published:

Faridabad Road:  कालिंदी कुंज-फरीदाबाद रोड से दिल्ली की ओर आने वाले वाहन चालकों को अब कालिंदी कुंज चौक पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। फरीदाबाद से आते समय कालिंदी कुंज चौक…


Faridabad Road:  कालिंदी कुंज-फरीदाबाद रोड से दिल्ली की ओर आने वाले वाहन चालकों को अब कालिंदी कुंज चौक पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। फरीदाबाद से आते समय कालिंदी कुंज चौक पर स्लिप रोड बनाई जाएगी।

Advertisement

NHAI की स्लिप रोड बनाने की तैयारी
इससे दिल्ली की ओर मुड़ने वाले वाहन चालकों को रेड लाइट पर रुकना नहीं पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) स्लिप रोड बनाने की तैयारी कर रही है।

कालिंदी कुंज-फरीदाबाद रोड पर मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे बनने के बाद फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने वाले वाहन चालक तेज गति से निकलते हैं, लेकिन कालिंदी कुंज चौक पर पहुंचते ही उन्हें जाम का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कालिंदी कुंज चौक पर अक्सर जाम लगा रहता है, खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में। इससे सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को होती है। जाम के कारण बाईं तरफ जाने वाले वाहनों को जगह नहीं मिलती और उन्हें भी जाम का सामना करना पड़ता है।Faridabad Road

इससे राहत दिलाने के लिए कालिंदी कुंज-फरीदाबाद रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए स्लिप रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। स्लिप रोड बनने के बाद ट्रैफिक को चौराहे पर रुकना नहीं पड़ेगा।Faridabad Road
स्लिप रोड के लिए मिट्टी डालकर सड़क को चौड़ा करने का काम मुख्य सड़क से सटे हिस्से में किया जा रहा है। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि इसका मकसद चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव कम करना और वाहन चालकों की आवाजाही को आसान बनाना है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हजारों लोगों को मिलेगी राहत
कालिंदी कुंज-फरीदाबाद रोड से रोजाना हजारों लोग दिल्ली आते-जाते हैं। खासकर नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद की सोसायटियों में रहने वाले लोग कालकाजी, ओखला, तुगलकाबाद जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

इसके अलावा दिल्ली के मीठापुर, जैतपुर, मोलड़बंद कालोनियों के लोग भी यहीं से सफर करते हैं। फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालक मीठापुर तक मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं और इसके बाद कालिंदी कुंज-फरीदाबाद रोड का इस्तेमाल करते हैं।

एक्सप्रेसवे की वजह से पूरी सड़क नई बनी है और उसे चौड़ा भी किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को यहां कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन कालिंदी कुंज चौक पर पहुंचते ही उन्हें जाम का सामना करना पड़ता है। बाएं मुड़कर दिल्ली जाने वाले वाहन चालक भी जाम में फंस जाते हैं। स्लिप रोड बनने के बाद उन्हें राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp