सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Govt Subsidy: इन जिलों के किसानों के लिए खुशखबरी, गोदाम बनाने के लिए सरकार देगी बंपर सब्सिडी

Written by: Best24News

Published:

Govt Subsidy: बिहार सरकार ने प्याज उत्पादक किसानों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब किसान अपनी फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकें। इसके लिए उन्हें आधुनिक प्याज…


Govt Subsidy: बिहार सरकार ने प्याज उत्पादक किसानों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब किसान अपनी फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकें। इसके लिए उन्हें आधुनिक प्याज भंडारण संरचना के निर्माण पर 75% तक सब्सिडी दी जाएगी। इससे किसानों को तुरंत फसल बेचने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा।Govt Subsidy

Advertisement

संरचना की कमी के कारण होता है नुकसान

राज्य के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि बिहार में प्याज भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से किसान अपनी उपज को सहेज नहीं पाते और उन्हें कम कीमत पर प्याज बेचने की मजबूरी रहती है। यह योजना इस समस्या के समाधान के लिए लाई गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

भंडारण योजना के लिए 4.50 करोड़ रुपये का प्रावधान
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्याज भंडारण को प्रोत्साहित करने हेतु 4 करोड़ 50 लाख रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। इस राशि से किसानों को संरचना निर्माण के लिए सीधी वित्तीय सहायता दी जाएगी।Govt Subsidy

22 जिलों में बनेंगे प्याज भंडारण गोदाम
यह योजना 22 जिलों में लागू की जाएगी। इसमें भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नवादा, सारण, शेखपुरा, सीवान, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, गया, खगड़िया, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर और वैशाली शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

4.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी
इस योजना के तहत प्याज भंडारण संरचना के निर्माण पर अधिकतम 6 लाख रुपये के खर्च पर 75% यानी 4.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह अनुदान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से दो किस्तों में किसानों के खाते में भेजा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी शर्तें
योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यदि तय समय में कार्य आरंभ नहीं होता, तो कार्यादेश रद्द किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट: horticulture.bihar.gov.in
मंजूरी मिलने के बाद 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू करना जरूरी होगा। Govt Subsidy

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp