बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Indian Railway: रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए चलेगी डायरेक्ट ट्रेन

Written by: Best24News

Published:

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ और गुरुग्राम को हिसार से जुड़ने के साथ ही यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन को शुरु करने लिए हिसार स्टेशन पर 1.30…


Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ और गुरुग्राम को हिसार से जुड़ने के साथ ही यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन को शुरु करने लिए हिसार स्टेशन पर 1.30 बजे कार्यक्रम होगा और 2 बजे ट्रेन रवाना होगी। 18 मई से चंडीगढ़ की ट्रेन रायपुर से और गुरुग्राम की ट्रेन सातरोड़ स्टेशन से नियमित चलेगी।

Advertisement

इससे पहले लोग इन दोनों शहरों में जाने के लिए बस का सहारा लेते थे और ट्रेनें बदलकर जाते थे। इससे पहले सफर बहुत महंगा पड़ता था। सड़क मार्ग से जुड़ा होने के बावजूद ट्रेन चलाने के लिए लंबे समस ये मांग की जा रही थी।

हिसार से चंडीगढ़ ट्रेन का आने व जाने का समय

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह ट्रेन रायपुर हिसार से रात 2:25 बजे रवाना होगी और बरवाला (2:43 बजे), उकलाना (2:58 बजे), जाखल (3:40-3:50 बजे), नरवाना (4:20-4:35 बजे), कैथल (5:00 बजे), कुरुक्षेत्र (5:45-6:00 बजे), अम्बाला (7:20-7:30 बजे), चंडीगढ़ (8:55-9:03 बजे), मोहाली (9:16 बजे), रोपड़ (10:26 बजे), नंगल डैम (11:35 बजे), ऊना हिमाचल (11:58 बजे) होते हुए दोपहर 12:40 बजे अम्ब अंदौरा पहुंचेगी।

इस तरह वापसी में यह ट्रेन अम्ब अंदौरा से दोपहर 3 बजे चलेगी और ऊना हिमाचल (3:28 बजे), नंगल डैम (4 बजे), रोपड़ (5:02 बजे), मोहाली (6:01 बजे), चंडीगढ़ (6:25-6:35 बजे), अम्बाला (7:25-7:35 बजे), कुरुक्षेत्र (8:15-8:20 बजे), कैथल (8:56 बजे), नरवाना (9:50-9:55 बजे), जाखल (11:15-11:20 बजे), उकलाना (11:56 बजे), बरवाला (12:18 बजे) होते हुए रात 1:05 बजे रायपुर हरियाणा पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp