बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन को बनाया चकाचक, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Written by: Best24News

Published:

Haryana: सिरसा जिले के डबवाली के रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया गया है। रेलवे स्टेशन की पूरी तरह से सूरत बदल दी गई है। इस पर अमृत…


Haryana News 2025 05 22T085245.959
Haryana News 2025 05 22T085245.959
Google News Follow us on Google

Haryana: सिरसा जिले के डबवाली के रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प किया गया है। रेलवे स्टेशन की पूरी तरह से सूरत बदल दी गई है। इस पर अमृत भारत योजना के तहत लगभग 13.22 करोड़ की लागत आई है। ऐसे में डबवाली रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कल 22 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। 22 मई को राजस्थान के बीकानेर दौरे के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से डबवाली के अलावा तैयार कई अन्य रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

Advertisement

अमृत भारत योजना के तहत डबवाली स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने हेतु एसी वेटिंग रूम, वीआईपी रूम, नया बुकिंग ऑफिस का निर्माण, दिव्यांगजनों के लिए फ्रेंडली टॉयलेट, सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार किया गया है। एंट्री, एग्जिट, पोर्च, पार्किंग, लैंडस्केपिंग तथा मौजूदा भवन का फेस लिफ्ट शामिल हैं। वहीं वेटिंग हॉल का नवीनीकरण, यात्रियों के लिए सूचना प्रणाली का उन्नयन, नई फर्नीचर की व्यवस्था, आकर्षक चित्रकारी के साथ-साथ पिछले 62 वर्षों से स्टेशन पर जल सेवा कर रही सतगुरु प्रताप सिंह जल सेवा समिति की ओर से आरओ पानी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। आपको बताने की डबवाली का रेलवे स्टेशन अंग्रेजों के जमाने का बना है, जिसकी पुरानी सूरत अभी भी बरकरार है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आर्मी की सहूलियत से बनाई थी लाइन

रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेश मित्तल ने बताया कि डबवाली रेलवे स्टेशन का पुराना इतिहास रहा है। यह स्टेशन अंग्रेजों के जमाने से रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 1903 में यहां छोटी रेलवे लाइन थी, जिसे मीटर गेज बोलते थे। उसके बाद 1979 में बड़ी लाइन बनी, जिसे ब्रॉड गेज बोला जाता था। ये बठिंडा से सूरतगढ़ तक डाली गई थी, जो आर्मी की सहूलियत के लिए बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

समय के अनुसार बनाया गया मॉडर्न

उन्होंने बताया कि समय के अनुसार डबवाली रेलवे स्टेशन को मॉडर्न स्टेशन घोषित किया गया। बाद में लंबी दूरी की गाड़ियां, मालगाड़ियां चलने लगी और आने जाने की सहूलियत के साथ व्यापारिक दृष्टि से आमजन को फायदा हुआ। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अब डबवाली रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया और स्टेशन का नए सिरे से निर्माण हुआ है और स्टेशन का नवीनीकरण कर उसे एक भव्य रूप दिया गया है। समय की मांग के मुताबिक काफी बदलाव भी किए गए हैं। उनका कहना है कि आस पड़ोस के दुकानदारों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा क्योंकि रेलवे स्टेशन पर ही पार्किंग स्थल भी बनाया गया है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp