शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Indian Railways: रेवाड़ी–सीकर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Indian Railways: खाटूश्यामजी जाने वाले श्याम भक्तों और रेवाड़ी–सीकर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिसंबर माह में रेवाड़ी और रींगस के बीच…


Indian Railways: खाटूश्यामजी जाने वाले श्याम भक्तों और रेवाड़ी–सीकर रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिसंबर माह में रेवाड़ी और रींगस के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

Advertisement

रेलवे सीपीआरओ शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर को चलाई जाएगी। इस तरह यह ट्रेन महीने भर में कुल 15 ट्रिप करेगी।

यहा जाने शेडयूल: रेलवे अुनसार ट्रेन 09633 रेवाड़ी से रात 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन नीमकाथाना स्टेशन पर रात 12:24 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 12:26 बजे आगे रवाना होगी। इसी तरह वापसी के लिए ट्रेन 09634 रींगस–रेवाड़ी स्पेशल भी तय तारीखों पर संचालित होगी। रेलवे ने बढ़ते यात्रीभार और श्याम भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों ओर से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।Indian Railways

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

दोबारा होगा संचालन: बता दे कि इसके साथ ही जयपुर–भिवानी एक्सप्रेस ट्रेन को भी पुनः शुरू किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को महत्वपूर्ण रूट पर कनेक्टिविटी और बेहतर मिलेगी। नई ट्रेनों की शुरुआत से क्षेत्र के यात्रियों और खाटूश्यामजी के श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp