मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 20वीं किस्त

Written by: Best24News

Published:

 PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की सबसे लोकप्रिय और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) आधारित योजनाओं में से एक है . इसके तहत देशभर के 9 करोड़ से…


 PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की सबसे लोकप्रिय और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) आधारित योजनाओं में से एक है . इसके तहत देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है . हर चार महीने में किसानों को ₹2000 की एक किस्त सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है .

Advertisement

किन्हें मिलता है योजना का लाभ?
यह योजना उन किसानों के लिए है जो:

भारतीय नागरिक हों
2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि के मालिक हों
योजना की सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हों

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अब तक 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और 20वीं किस्त का इंतजार हो रहा है . यह किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनका eKYC पूरा है, जमीन सत्यापित है, बैंक खाता आधार से लिंक है और NPCI DBT से जुड़ा है .

PM किसान eKYC कैसे करें?
PM-KISAN पोर्टल (https://pmkisan.gov.in) पर जाकर आप eKYC कर सकते हैं:

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

“Farmer Corner” में जाएं
“e-KYC” विकल्प चुनें
अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें
OTP डालें और eKYC पूरा करें

अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो PM Kisan मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए eKYC कर सकते हैं .

भूमि रिकॉर्ड सत्यापन (Land Verification) कैसे करें?
नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय जाएं
PM-KISAN रजिस्ट्रेशन नंबर और भूमि दस्तावेज (खसरा/खतौनी) साथ ले जाएं
आवेदन जमा करें और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें
स्वीकृति के बाद लैंड सीडिंग हो जाएगी PM Kisan Yojana

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

NPCI लिंकिंग जरूरी
अपना बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर बैंक शाखा में जाएं

इतने साल तक के बच्चों का ट्रेन में नहीं लगता किराया, जाने रेल्वे का नया नियम Train Ticket for Children
NPCI लिंकिंग के लिए अनुरोध करें
यह सुनिश्चित करता है कि DBT सीधे आपके खाते में पहुंच सके

20वीं किस्त कब तक आएगी?
PM किसान योजना की किस्तें इस प्रकार जारी होती हैं:
पहली किस्त: अप्रैल-जुलाई
दूसरी किस्त: अगस्त-नवंबर
तीसरी किस्त: दिसंबर-मार्च
इस अनुसार, 20वीं किस्त अप्रैल-जुलाई 2025 के बीच जारी होगी और संभावना है कि जून 2025 के किसी सप्ताह में यह DBT के माध्यम से किसानों के खातों में भेज दी जाएगी .

अपात्र किसानों से होगी वसूली
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई किसान अपात्र होते हुए भी योजना का लाभ ले रहा है, तो उससे वसूली की जाएगी . ऐसे अपात्र लाभार्थी हैं: PM Kisan Yojana

संवैधानिक पदधारी वर्तमान या पूर्व अधिकारी
सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी (ग्रुप-D को छोड़कर)
₹10,000 या उससे अधिक मासिक पेंशन वाले पेंशनर्स
आयकरदाता और निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर, वकील, CA, आर्किटेक्ट आदि
नगर निगम के मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक आदि
लाभार्थी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
https://pmkisan.gov.in पर जाएं
“Farmer Corner” में जाएं
“Beneficiary List” पर क्लिक करें
राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें

“Get Report” पर क्लिक करें
आपकी पंचायत के लाभार्थियों की लिस्ट खुलेगी
यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आप अगली किस्त के पात्र हैं
PM किसान योजना से संबंधित सहायता के लिए कहां संपर्क करें?
ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
हेल्पलाइन: 155261 / 1800115526 (टोल फ्री) / 011-23381092
यह भी पढ़े:

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp