शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

हरियाणा में HKRN के जरिए विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 26 जनवरी तक करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

HKRN : हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से यूएई और इजराइल में विभिन्न पदों…


हरियाणा में HKRN के जरिए विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 26 जनवरी तक करें आवेदन
हरियाणा में HKRN के जरिए विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 26 जनवरी तक करें आवेदन
Google News Follow us on Google

HKRN : हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से यूएई और इजराइल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7700 पदों को भरा जाना है। इनमें कुछ पदों के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं, जबकि कई पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

HKRN लिमिटेड के तहत यूएई में हेल्पर के 20 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास रखी गई है। आयु सीमा 20 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यूएई में दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर स्टील फिक्सर के 20 पदों पर भी भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 44 वर्ष तय की गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 26 जनवरी है।HKRN

यूएई में ही राजमिस्त्री के 20 पदों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके साथ-साथ यूएई में मचान बनाने वाले कामगारों के लिए भी 20 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिनके लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 45 वर्ष रखी गई है। इन सभी पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार विदेश में रोजगार का अवसर मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

वहीं इजराइल में बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जा रही है। इजराइल में राजमिस्त्री के 300 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आगामी आदेशों तक खुली रहेगी। इसके अलावा सेरेमिक टाइलिंग के कार्य के लिए 1000 पदों पर भर्ती की जा रही है। इजराइल में प्लास्टरिंग वर्क के लिए भी 1000 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन सभी पदों पर फिलहाल आवेदन किए जा सकते हैं।

इसके साथ ही इजराइल में घरेलू देखभाल यानी केयरगिवर के लिए 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। इन पदों पर भी आगामी आदेशों तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बड़ी संख्या में पद उपलब्ध होने के कारण यह भर्ती हरियाणा के युवाओं के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

HKRN के माध्यम से विदेश में नौकरी पाने का यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है, जो बेहतर आय और अंतरराष्ट्रीय अनुभव की तलाश में हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और पात्रता से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन करें।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp