गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट जारी , देखें आज के ताज़ा भाव 

Written by: Best24News

Published:

 Gold-Silver Price Today: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹100 की बढ़त के साथ…


 Gold-Silver Price Today: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹100 की बढ़त के साथ ₹98,750 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹98,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा. इसके विपरीत चांदी की कीमत ₹2,000 घटकर ₹99,200 प्रति किलो रह गई. शनिवार को बाजार बंद रहता है. इसलिए आज के दिन भी यही रेट मान्य रहेंगे.

Advertisement

वैश्विक बाजार में सोना चमका, चांदी स्थिर
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने की कीमत में 1.08% (करीब \$35.46) की तेजी आई और यह \$3,330.23 प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत \$33.20 प्रति औंस रही, जिसमें 0.46% की तेजी दर्ज की गई. कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार अप्रैल के मध्य के बाद सोने में यह सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि अमेरिका में नए घरों की बिक्री से जुड़े आर्थिक आंकड़े भी कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं.

एमसीएक्स पर सोना वायदा तेज
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी वाले सोने का वायदा अनुबंध ₹527 चढ़कर ₹96,063 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इस अनुबंध में 9,786 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना \$3,329.65 प्रति औंस तक पहुंचा. जिसमें 1.07% की तेजी रही.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सटोरियों की नई खरीदारी और मजबूत हाजिर मांग के कारण चांदी की वायदा कीमतों में भी उछाल देखा गया. जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ₹318 बढ़कर ₹98,114 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इसमें 17,222 लॉट का कारोबार हुआ. जिससे यह साफ है कि ट्रेडर्स ने सौदों का आकार बढ़ाया है.

निवेशकों की नजर अब अमेरिकी आंकड़ों पर
वैश्विक अनिश्चितताओं, डॉलर की चाल और अमेरिकी फेडरल नीतियों की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए यह समय सावधानी और समझदारी से निवेश करने का है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp