Gold Rate Today: गुरुवार 15 मई 2025 को सोने की कीमतों में चौथे दिन भी गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के साथ ही गोल्ड रेट एक महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गया है. 10 ग्राम सोने का भाव लगभग ₹2,000 तक कम हुआ है. फिलहाल 24 कैरेट सोने का दाम ₹94,000 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹86,200 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. Gold Rate Today
क्यों घट रही है सोने की कीमत?
अमेरिका और चीन के व्यापारिक संबंधों में तनाव कम हुआ है.
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
रूस-यूक्रेन युद्ध में नरमी और भारत-पाक के बीच तनाव घटने की खबरों ने निवेशकों का रुझान बदल दिया है.
शेयर बाजार में तेजी और डॉलर की मजबूती ने भी सोने की मांग कम कर दी है.
इसके अलावा, निवेशक मुनाफावसूली के लिए सोना बेच रहे हैं जिससे कीमतों में और गिरावट आई है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट – 15 मई 2025
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली ₹86,250 ₹94,080
मुंबई ₹86,100 ₹93,930
कोलकाता ₹86,100 ₹93,930
चेन्नई ₹86,100 ₹93,930
जयपुर ₹86,250 ₹94,080
लखनऊ ₹86,250 ₹94,080
नोएडा ₹86,250 ₹94,080
गाजियाबाद ₹86,250 ₹94,080
बंगलुरु ₹86,100 ₹93,930
पटना ₹86,100 ₹93,930
चांदी का रेट भी गिरा – 15 मई का अपडेट
गुरुवार को 1 किलो चांदी का रेट ₹97,000 रहा. आज चांदी की कीमत में ₹900 की गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट भी सोने की तरह ही अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और निवेशकों के रुझान में बदलाव की वजह से हुई है.
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
सोने की कीमत कैसे तय होती है?
भारत में सोने के रेट तय करने में कई कारक जिम्मेदार होते हैं:
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
स्थानीय डिमांड, खासकर शादी-ब्याह और त्योहारों में सोने की मांग बढ़ती है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड रेट
रुपया-डॉलर विनिमय दर
सरकारी टैक्स व इम्पोर्ट ड्यूटी Gold Rate Today
