गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, देखें आज के ताज़ा भाव

Written by: Best24News

Published:

Gold Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव होता रहता है. इसलिए अगर आप इनकी खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप…


Gold Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव होता रहता है. इसलिए अगर आप इनकी खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप ताजा भाव की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें.

Advertisement

आज हम आपको 26 मई 2025, सोमवार को भोपाल और इंदौर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के ताजा रेट और शुद्धता से जुड़ी अहम जानकारियां देने जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश में 26 मई को सोने-चांदी का बाजार कैसा रहा?
BankBazaar.com के अनुसार, भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव ₹9,070 और 24 कैरेट सोने का भाव ₹9,524 रहा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इन आंकड़ों के अनुसार, बाजार में सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. बीते रविवार की तुलना में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.

भोपाल में सोने की कीमत
22 कैरेट सोना: ₹90,700 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹95,240 प्रति 10 ग्राम
रविवार (25 मई) को भी यही रेट थे, इसलिए कहा जा सकता है कि भोपाल में आज सोने के दाम स्थिर हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इंदौर में सोने की कीमत
22 कैरेट सोना: ₹90,700 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹95,240 प्रति 10 ग्राम
भोपाल और इंदौर दोनों शहरों में आज सोने के भाव समान हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि राज्य में कीमतें एक स्थिर स्तर पर बनी हुई हैं.

 

भोपाल में चांदी का ताजा भाव
आज सोमवार को चांदी की कीमत ₹1,11,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है. रविवार को भी यही रेट था, यानी यहां भी कोई बदलाव नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इंदौर में चांदी की कीमत
1 किलोग्राम चांदी: ₹1,11,000

1 ग्राम चांदी: ₹111

 

चांदी की कीमत भी भोपाल और इंदौर में समान है और बाजार स्थिर बना हुआ है.

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता?
सोने की शुद्धता को जांचने के लिए हॉलमार्किंग प्रणाली अपनाई जाती है, जिसे BIS (Bureau of Indian Standards) प्रमाणित करता है.

हर कैरेट के लिए अलग-अलग कोड निर्धारित हैं:
24 कैरेट – 999
23 कैरेट – 958
22 कैरेट – 916
21 कैरेट – 875
18 कैरेट – 750
22 कैरेट सबसे आमतौर पर बेचा जाने वाला सोना है, जबकि 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जाते, क्योंकि वह बेहद कोमल होता है.

 

22 और 24 कैरेट सोने में क्या है फर्क?
24 कैरेट गोल्ड लगभग 99.9% शुद्ध होता है. यह सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और इससे आभूषण नहीं बनाए जाते.

22 कैरेट गोल्ड लगभग 91.6% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाए जाते हैं ताकि इसे मजबूत बनाया जा सके. इसी वजह से ज्यादातर गहने 22 कैरेट में बनाए जाते हैं.

अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं, तो 24 कैरेट उचित रहेगा, और अगर गहनों की खरीदारी कर रहे हैं, तो 22 कैरेट ज्यादा बेहतर माना जाता है.

 

सोने-चांदी की कीमतें क्यों बदलती हैं?
कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं:
अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल
मुद्रास्फीति और डॉलर इंडेक्स
सरकार की आयात नीतियां
स्थानीय मांग और शादी-ब्याह का सीजन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp