गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gold Price Today: धनतेरस के बाद लगातार गिरा सोना, जानिए शहर वाईज ताजा रेट

Written by: Best24News

Published:

Gold Price Today: सोने व चांदी के दामों मे हर दिन बदलाव होता रहता है। लेकिन धनतेसर के बाद देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सबसे…


Gold Price Today: सोने व चांदी के दामों मे हर दिन बदलाव होता रहता है। लेकिन धनतेसर के बाद देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सबसे अहम बताया कि धनतेरस से शुरू हुई यह गिरावट अब तक थमने का नाम नहीं ले रही। देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट के चलते खरीददारों का आंकडा तेजी से बढ रहा है।Gold Price Today

Advertisement

जानिए लेटैस्ट रेट: देश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹1,12,990 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,23,270 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना ₹1,13,040 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,23,320 प्रति 10 ग्राम रहा।Gold Price Today

मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,23,420 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,13,140 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह लगातार सातवां कारोबारी दिन है जब सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। 28 अक्टूबर को भारत में चांदी ₹1,54,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव 2.03% घटकर $47.60 प्रति औंस रह गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच संभावित व्यापार समझौते की उम्मीद से निवेशक फिलहाल मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं के दामों में दबाव जारी है।Gold Price Today

यहां भी गिरे रेट: सोने के दाम दिल्ली की नहीं राजस्थान में काफी कम हुए है। राजस्थान के जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,23,420 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा दबाव जारी रहा तो घरेलू बाजार में सोने की कीमतें और नीचे जा सकती हैं।Gold Price Today

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जानिए क्या कहते लोग: बता दे कि आजकल बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीदों, फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दरों पर फैसले, डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोना कमजोर हुआ है। इसी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp