गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gold Rate Today: सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें आज के ताज़ा भाव

Written by: सुनील चौहान

Published:

 Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. जबकि चांदी की कीमतें ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम…


 Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. जबकि चांदी की कीमतें ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब 450 रुपये तक घटकर 97,500 रुपये के आसपास पहुंच गया है. दूसरी ओर चांदी 1,08,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो निवेशकों के लिए एक नया संकेत बनकर उभरी है.

Advertisement

सोने के भाव में गिरावट से बाजार में हलचल
आज सोने के भाव में 450 रुपये तक की गिरावट देखी गई. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और पटना जैसे प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में कमी दर्ज की गई. यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई सुस्ती और डॉलर की मजबूती के कारण मानी जा रही है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
शहर का नाम 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 89,600         97,730
मुंबई 89,450          97,580
चेन्नई 89,450        97,580
कोलकाता 89,450         97,580
जयपुर 89,600        97,730
नोएडा 89,600            97,730
गाजियाबाद 89,600          97,730
लखनऊ 89,600         97,730
बंगलुरु 89,450            97,580
पटना 89,450         97,580

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

चांदी मे 2000 रुपये की तेजी
जहां सोने में गिरावट है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. मंगलवार को चांदी 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो एक दिन में लगभग 2,000 रुपये की तेजी को दर्शाता है. इस तेजी के पीछे मुख्य वजह उद्योगों से बढ़ती मांग और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत हैं.

क्यों घटती-बढ़ती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमतें कई वैश्विक और स्थानीय कारकों से प्रभावित होती हैं:

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल
डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट
सरकारी टैक्स और ड्यूटी
आयात शुल्क और घरेलू मांग
शादी और त्योहारों के मौसम में खरीदारी में इजाफा
भारत में सोना केवल निवेश नहीं. बल्कि सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व भी रखता है. यही वजह है कि भाव में हल्की गिरावट भी बाजार में हलचल पैदा कर देती है.

क्या यह सही समय है सोना-चांदी खरीदने का?
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में गिरावट और चांदी में तेजी के इस दौर में निवेशकों के पास बाजार में उतरने का अच्छा मौका हो सकता है. अगर आप दीर्घकालिक निवेश के इच्छुक हैं, तो चांदी फिलहाल अच्छा विकल्प मानी जा रही है. वहीं सोने की गिरती कीमतें भी खरीदारी को आकर्षक बना सकती हैं.

IBJA से तय होते हैं स्टैंडर्ड भाव
भारत में सोने-चांदी के स्टैंडर्ड भाव को इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा तय किया जाता है. ये भाव ट्रेडिंग, टैक्सेशन और डीलर्स के लेन-देन के लिए मान्य होते हैं. स्थानीय बाजार में भाव थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. लेकिन रुझान इन्हीं आंकड़ों पर आधारित होता है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सोना-चांदी की खरीदारी में रखें इन बातों का ध्यान
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें
बिल और कैश मेमो अवश्य लें
ऑनलाइन तुलना कर सही रेट पर खरीदारी करें
नकद भुगतान के बजाय डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दें
मौसम और मांग का विश्लेषण कर निर्णय लें

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp