सोमवार, 9 नवम्बर 2026

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, देखें 24 कैरेट सोने के दाम

Written by: Sunil Rajput

Published:

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव होता रहता है . इसलिए खरीदारी से पहले इनकी ताज़ा कीमतों को चेक करना बेहद जरूरी होता है . आप ऑनलाइन सोने और…


Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव होता रहता है . इसलिए खरीदारी से पहले इनकी ताज़ा कीमतों को चेक करना बेहद जरूरी होता है . आप ऑनलाइन सोने और चांदी के रेट आसानी से जान सकते हैं, जिससे खरीदारी से पहले सही निर्णय लिया जा सके . यहां हम भोपाल और इंदौर के ताजा सोने-चांदी के रेट की जानकारी दे रहे हैं .

Advertisement

मध्य प्रदेश में सोने के आज के भाव
अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज के दाम जानना आपके लिए जरूरी है . BankBazaar.com के मुताबिक भोपाल में 17 मई को 22 कैरेट सोने का रेट 8,795 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट का रेट 9,235 रुपये प्रति ग्राम है .

भोपाल में सोने की कीमत में आज आया उछाल
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 86,850 रुपये और 24 कैरेट सोना 91,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिका था . लेकिन शनिवार 17 मई को कीमतों में उछाल देखने को मिला .
अब 22 कैरेट सोना 87,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 92,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है .

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इंदौर में भी सोना महंगा हुआ
इंदौर में भी सोने की कीमतें भोपाल जैसी ही बनी हुई हैं . यहां 22 कैरेट सोना 87,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 92,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है . यानी निवेश के लिए यह सही समय माना जा सकता है .

भोपाल में चांदी की कीमत स्थिर

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

भोपाल में चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर बनी हुई है . शुक्रवार को जो भाव था, शनिवार 17 मई को भी वही कायम है . यहां 1 किलो चांदी 1,08,000 रुपये में बिक रही है .

इंदौर में चांदी के दाम
इंदौर में भी चांदी का भाव 1,08,000 रुपये प्रति किलो है, यानी 1 ग्राम चांदी की कीमत 108 रुपये है . कीमत स्थिर होने के कारण अभी खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है .

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क सबसे अहम मापदंड होता है . अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा दिए गए हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है:

24 कैरेट – 999
23 कैरेट – 958
22 कैरेट – 916
21 कैरेट – 875
18 कैरेट – 750
ज़्यादातर ज्वैलर्स 22 कैरेट सोना बेचते हैं, जबकि 18 कैरेट का भी इस्तेमाल आभूषणों में होता है .

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना लगभग 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है .
22 कैरेट में 9% अन्य धातुएं (तांबा, चांदी, जिंक) मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं, जिससे उन्हें टिकाऊ बनाया जाता है .
24 कैरेट की अधिक शुद्धता के चलते उससे आभूषण नहीं बनाए जाते . इसलिए ज्यादातर ज्वैलर्स 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं .

 

निवेश से पहले क्या करें?
अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि कीमतों में हल्का उछाल देखा गया है और यह आगे और बढ़ सकता है .
चांदी की कीमत स्थिर है, जो इसे भी निवेश के लिहाज से आकर्षक विकल्प बना रहा है

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp