गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Gmail यूजर्स भूलकर भी इस बटन पर न करें क्लिक, नहीं तो बन जाओगे साइबर ठगी का शिकार; जानें बचाव के तरीके

Written by: सुनील चौहान

Published:

Gmail scam : आज के इस डिजिटल भरे जमाने में साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में एक नया स्कैम आया है जिसमे ईमेल यूजर्स को टारगेट किया जा…


Gmail users should not click on this button even by mistake
Gmail users should not click on this button even by mistake
Google News Follow us on Google

Gmail scam : आज के इस डिजिटल भरे जमाने में साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में एक नया स्कैम आया है जिसमे ईमेल यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है। आज के जमाने में हर कोई ईमेल का इस्तेमाल करता है। ऐसे में साइबर अपराधियों के लिए स्कैम को अंजाम देना भी आसान हो गया है।

Advertisement

हाल ही में एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें “Unsubscribe” बटन पर क्लिक करना आपके डिवाइस और निजी डेटा को खतरे में डाल सकता है। Gmail में ‘Unsubscribe’ बटन पर क्लिक करने से आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हो।

जानें क्या है नया स्कैम

​इस स्कैम का मुख्य उद्देश्य ईमेल एड्रेस की पुष्टि करना है। साइबर अपराधी ईमेल में ऐसे “Unsubscribe” लिंक डालते हैं जिनमें ट्रैकिंग कोड छिपा होता है। जब कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, तो यह साबित हो जाता है कि वह ईमेल अकाउंट एक्टिव है। इसके बाद उस ईमेल एड्रेस को “लाइव” मानकर ब्लैक मार्केट में बेचा जा सकता है।​

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कितना खतरनाक है ये स्कैम​

जानकारी के अनुसार हर 644 में से एक “Unsubscribe” लिंक किसी खतरनाक वेबसाइट पर ले जा सकता है। ये लिंक यूजर को ईमेल ऐप के सुरक्षित वातावरण से बाहर निकालकर असुरक्षित वेबसाइटों पर भेजते हैं, जहां से वायरस, मैलवेयर या फिशिंग अटैक का खतरा होता है।​

जानें बचने का तरीका

इससे बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले, Gmail या Outlook जैसे ईमेल प्लेटफॉर्म का इनबिल्ट “Unsubscribe” फीचर ही इस्तेमाल करें, जिससे आप इनबॉक्स से बाहर जाए बिना मेंबरशिप को बंद कर सकते हैं। अगर कोई ईमेल संदिग्ध लगे या अनजान सोर्स से आया हो, तो उसे स्पैम मार्क करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp