रविवार, 22 नवम्बर 2026

Dharuhera Crime: लडकियों ने ATM में लगाई दिन दहाड़े सेंघ, CCTV में कैद हुई फुटेज

Written by: Harsh Rajput

Published:

Dharuhera Crime: धारूहेड़ा: एटीएम में चोरी के केस तो बहुत सुने होगें। लेकिन धारूहेड़ा में बस स्टैंड स्थित एक एटीएम में सोमवार को दिन दहाडे दो लडकियों ने ATM में सेंध लगा…


Dharuhera Crime: धारूहेड़ा: एटीएम में चोरी के केस तो बहुत सुने होगें। लेकिन धारूहेड़ा में बस स्टैंड स्थित एक एटीएम में सोमवार को दिन दहाडे दो लडकियों ने ATM में सेंध लगा दी। दोनों की फुटेज सीसीटीवी कैमर में कैद हो गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं

बता दे धारूहेड़ा बस स्टैंड पर हिटाची कंपनी ने एटीएम लगाया हुआ है। सोमवार बाइक पर सवार होकर दो लडकियां आई। बाइक को एटीएम के पास ही खडा किया तथा दोनो एटीएम में चली गई। काले टीशर्ट पहने हुई एक लडकी ने पेचकस से एटीएम में नकदी निकाले का प्रयास किया वहीं दूसरी लडकी एटीएम गेट पर खडी होकर निगरानी कर रही है। ये घटना सोमवार को करीब 10 बजे की है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

वीडियों में साफ दिख रही है बाइक पर आई लडकी ने पेचकस लगाकर एटीएम से नकदी निकाली है। जबकि दूसरी लडकी न केवल निगरानी कर रही है वही एटीएम में जाने वालो को अदंर जाने से भी रोक रही हैं।

जानिए कैसे हुआ खुलासा: : दोनो लडकियो के जाने के बाद जब एक युवक नकदी लेने गया तो वह पेसे नही निकाल पाया। क्योकि लडकी ने पेजकस ने एटीएम की प्लेट केा तोउ दिया था। एटीएम मशीन काम नहीं कर रही है। जब एटीएम को देख रहे प्रेम कुमार ने सीसीटीवी फुटेज चैक तो दोनो लडकियों की वीडियो पुलिस को दी। रिकर्ड खंगाला जा रहा है ताकि कितने पैसे चोरी हुए पता चलाया जा सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

बस स्टैंड पर हिताची का एटीएम है। मुझे ​शिकायत मिली है लेकिन शिकायत कर्ता ने ये नहीं बताया कितनी चोरी हुई है। जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगां

सचिन, सेक्टर छह थाना प्रभारी

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp