गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Girl Friend Murder: सरकारी नौकरी वाले से शादी करना चाहती थी प्रेमिका, प्रेमी ने हत्या कर नहर में फेंका शव

Written by: Best24News

Published:

Girl Friend Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक प्रेमी ने शादी से मना करने पर अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका…


Girl Friend Murder: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक प्रेमी ने शादी से मना करने पर अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका के शव को प्लास्टिक के बैग में भरकर नहर में फेक दिया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे। प्रेमिका रुचिका ने जब शिवम को शादी से मना कर दिया तो प्रेमी ने अपने मां-बाप के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी शिवम और प्रेमी के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकारी नौकरी नहीं होने पर किया इनकार

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानकारी के मुताबिक शिवम कुछ दिन पहले रुचिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिवम ने रुचिका से शादी की बात कही थी, लेकिन रुचिका ने सरकारी नौकरी करने वाले से शादी की बात कही थी। जिस पर गुस्सा होकर शिवम ने अपने माता-पिता की मदद से रुचिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने रुचिका का शव धामपुर थाना क्षेत्र की पोषक नहर में डाल दिया था। 19 मई को रुचिका का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी शिवम और उसके माता-पिता को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या

दरअसल, दीत्तनपुर की रहने वाली रुचिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 मई को परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। 19 मई को रुचिका का शव पोषक नहर से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। साथ यह भी पता चला कि उसकी मृत्यु रिपोर्ट दर्ज होने से 6-8 दिन पहले ही हो चुकी थी।

पुलिस ने शक के आधार पर सुहागपुर के रहने वाले शिवम को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह 2016 से रुचिका से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सरकारी नौकरी न होने की वजह से रुचिका ने शादी से इनकार कर दिया। गुस्से में आकर शिवम ने अपने पिता ऋषिपाल और मां सुमेश के साथ मिलकर रुचिका की हत्या कर दी और शव को बैग में डालकर नहर में फेंक दिया था।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp