गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Ganga Expressway: खुलने वाला है यूपी को सबस बडा एक्सप्रेस वे, UPEIDA ने दिया ये अपडेट

Written by: Best24News

Published:

Ganga Expressway Kab se shuru hoga : सड़कें हमारा सफर आसान बनाती हैं और जब सड़कें उम्मीद के मुताबिक, बेहतर और गुणवत्ता वाली हों तो फिर यात्रा करना और भी सुगम हो जाता…


Ganga Expressway Kab se shuru hoga : सड़कें हमारा सफर आसान बनाती हैं और जब सड़कें उम्मीद के मुताबिक, बेहतर और गुणवत्ता वाली हों तो फिर यात्रा करना और भी सुगम हो जाता है। वर्तमान में सड़कों का प्रारूप बदल चुका है। वाहनों के बढ़ते बोझ से निपटने के लिए हाईवे से ज्यादा एक्सप्रेसवे का जाल बिछाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे अपने निर्माण के अंतिम चरण में है

Advertisement

 

उत्तर प्रदेश  (UP News) के लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। जिससे मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय12 घंटे से घटकर केवल 6 से 7 घंटे का हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा होगा, जो मेरठ में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 को प्रयागराज बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से जोड़ेगा।Ganga Expressway

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

मौजूदा वक्त पर एक्सप्रेसवे के 500 किमी हिस्से का कार्य पूरा हो चुका है। यूपी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Prayagraj Mahakumbh 2025) से पहले इसे खोलने का टारगेट रखा है। इसके लिए हर स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जूदापुर दांडू गांव पर खत्म होगा। यह एक्सप्रेस वे उन्नाव, संभल, बदांयू, तिलहर, रायबरेली, हापुड, चंदौसी और सियाना जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा।

होगा भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे

एक बार पूरा होने पर यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही इससे उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगाGanga Expressway

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा होगा, जो इसे भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक बना देगा। इसकी शुरुआत मेरठ के बिजौली गांव से होगी और इसका समापन प्रयागराज के जुदापुर दांदू गांव में होगा।

यह नया मार्ग मेरठ में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 (NH 334) को प्रयागराज बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (NH 2) से जोड़ेगा। यह सुगम और तेज़ यात्रा में मदद करेगा।

इन शहरों से गुजरेगा गंगा Expressway

मेरठ
हापुड
संभल
चंदौसी
शाहजहांपुर
तिलहर
रायबरेली
उन्नाव
सियाना
प्रयागराज

6 लेन का होगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे 6 लेन का एक्सप्रेसवे होगा, जिसे आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। खबरों की मानें, तो गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण परियोजना पर करीब 40,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) की ओर से किया जा रहा है।

अभी मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा करने में लगभग 12 घंटे लगते हैं, जिसका मुख्य कारण यातायात की भीड़ और मौजूदा सड़क की स्थिति है। गंगा एक्सप्रेसवे से सफर घटकर सिर्फ 6-7 घंटे का रह जाएगा।Ganga Expressway

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp