गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बनेगा अब तक का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, 6 घंटे में पूरा होगा 12 घंटे का सफर

Written by: Best24News

Published:

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। जिससे मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय12 घंटे से घटकर केवल 6 से…


Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। जिससे मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय12 घंटे से घटकर केवल 6 से 7 घंटे का हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा होगा, जो मेरठ में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 को प्रयागराज बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से जोड़ेगा।

Advertisement

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जूदापुर दांडू गांव पर खत्म होगा। यह एक्सप्रेस वे उन्नाव, संभल, बदांयू, तिलहर, रायबरेली, हापुड, चंदौसी और सियाना जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा।

होगा भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

एक बार पूरा होने पर यह भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही इससे उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

खबरों की मानें, तो गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी लंबा होगा, जो इसे भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक बना देगा। इसकी शुरुआत मेरठ के बिजौली गांव से होगी और इसका समापन प्रयागराज के जुदापुर दांदू गांव में होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यह नया मार्ग मेरठ में राष्ट्रीय राजमार्ग 334 (NH 334) को प्रयागराज बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (NH 2) से जोड़ेगा। यह सुगम और तेज़ यात्रा में मदद करेगा।

इन शहरों से गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस वे

मेरठ
हापुड
संभल
चंदौसी
शाहजहांपुर
तिलहर
रायबरेली
उन्नाव
सियाना
प्रयागराज

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

6 लेन का होगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे 6 लेन का एक्सप्रेसवे होगा, जिसे आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। खबरों की मानें, तो गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण परियोजना पर करीब 40,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) की ओर से किया जा रहा है।

अभी मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा करने में लगभग 12 घंटे लगते हैं, जिसका मुख्य कारण यातायात की भीड़ और मौजूदा सड़क की स्थिति है। गंगा एक्सप्रेसवे से सफर घटकर सिर्फ 6-7 घंटे का रह जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp