मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Success Story: टीवी देखकर पूरा किया IAS बनने का सपना, पहले अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC एग्जाम

Written by: Best24News

Published:

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी आईएएस…


Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने टीवी देखकर आईएएस अफसर बनने की ठानी। आइए जानते हैं आईएएस सृष्टि देशमुख के बारे में।

Advertisement

भोपाल में हुआ जन्म
सृष्टि का जन्म भोपाल में 28 मार्च 1996 को हुआ। उनके पिता जयंत देशमुख एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और उनकी मां सुनीता एक निजी स्कूल में टीचर है। उनके पालन-पोषण ने उन्हें बचपन से ही कड़ी मेहनत और दृढ़ता के मूल्य से परिचित कराया।

UPSC की कठिन तैयारी में मिला प्यार
यूपीएससी की तैयारी के दौरान सृष्टि को प्यार भी मिला। मसूरी में LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात IAS डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा से हुई। 24 अप्रैल 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सृष्टि देशमुख का UPSC स्कोर और रैंक
सृष्टि ने फर्स्ट अटेंप्ट में ही सफलता पाने की ठान ली थी। उन्होंने जी जान लगाकर यूपीएससी की तैयारी की और ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की। वह UPSC मेन्स में 895 नंबर और इंटरव्यू में 173 नंबर हासिल कर अपने बैच की महिला टॉपर बनी।

न्यूज पेपर और टीवी से तैयारी
सृष्टि ने यूपीएससी की तैयारी के लिए अनुशासित दृष्टिकोण अपनाते हुए सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया। उन्होंने रोजाना न्यूजपेपर और राज्यसभा टीवी पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम देखे। इन आदतों ने उनकी नॉलेज में बढ़ोत्तरी की। ये सभी चीजें उनकी यूपीएससी की परीक्षा पास करने में मददगार साबित हुई।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp