बुधवार, 4 नवम्बर 2026

PM Ujjwala Yojana: फ्री गैस सिलेंडर योजना हुई शुरू, ऐसे करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

PM Ujjwala Yojana:   भारत सरकार ने महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की है जिसमें पीएम उज्जवला योजना का भी नाम आता है यह…


PM Ujjwala Yojana:   भारत सरकार ने महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की है जिसमें पीएम उज्जवला योजना का भी नाम आता है यह योजना एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से मुक्त में गैस सिलेंडर को प्राप्त किया जा सकता है और ऐसे में जिन्होंने भी इस योजना का लाभ अभी तक नहीं लिया है वह जरूर इस योजना के लिए आवेदन करें इससे उन्हें भी मुक्त में गैस सिलेंडर तथा चूल्हा मिलेगा।

Advertisement

पीएम उज्जवला योजना(PM Ujjwala Yojana) की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 मई 2016 को की गई थी और अब तक करोड़ों महिलाओं को इस योजना के माध्यम से मुक्त में एलपीजी गैस कनेक्शन तथा चूल्हा प्रदान कर दिया गया है वहीं दूसरी तरफ वर्तमान समय में भी यह योजना चालू है जिसके चलते अभी भी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है लेकिन लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया आगे जानने को मिलेगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी अनिवार्य की हुई है जिसके चलते रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चलते मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना का एक चरण पूरा करवाकर अनेक महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ वर्तमान समय में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का 2.0 चरण लागू है और इसके माध्यम से ही गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पीएम उज्जवला योजना का उद्देश्य
हमारे भारत देश में अनेक महिलाएं हैं जो की खाना बनाने के लिए लकड़ी कोयले आदि को उपयोग में लेती है और उन्हें खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं से अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होती है ऐसे में समाधान के तौर पर भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की है तथा आज भी यह योजना लागू है और महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है ताकि उन्हें इस प्रकार की समस्या देखने को ना मिले।

पीएम उज्जवला योजना के लाभ
इस योजना का लाभ लेने से फ्री में गैस कनेक्शन तो मिलता ही है साथ ही गैस भरवाने पर सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।
पीएम उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन लेने से महिलाएं गैस पर खाना बना सकेगी जिससे कि धुवे से होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सभी महिलाएं आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
इस योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी बहुत ही आसान है जिसके चलते आसानी से ही आवेदन करके इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
पीएम उज्जवला योजना के लिए पात्रता मापदंड
पहले से गैस कनेक्शन मौजूद नहीं होना चाहिए।
आयु 18 वर्ष से ज्यादा जरूर होनी चाहिए।
राशन कार्ड जरूर बना हुआ होना चाहिए।
आवेदन करने वाली महिला के द्वारा टैक्स को जमा नहीं किया जाना चाहिए।
आवेदक केवल और केवल महिला ही होनी चाहिए।
पीएम उज्जवला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
बैंक खाता पासबुक
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पीएम उज्जवला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के तरीके
इस योजना के रजिस्ट्रेशन हेतु दो तरीके मौजूद है जिसमें पहला तरीका ऑफलाइन वाला है इस तरीके में नजदीकी गैस एजेंसी में जाना होता है वहां पर फॉर्म भरकर जमा करना होता है जिसके बाद में पात्र होने पर आगे से लिस्ट में नाम आ जाता है और फिर पीएम उज्जवला योजना का गैस कनेक्शन प्रदान कर दिया जाता है। दूसरे तरीके में ऑनलाइन तरीके को अपनाकर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके बाद में पात्र होने पर गैस कनेक्शन मिल जाता है।

पीएम उज्जवला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अब अप्लाई फॉर न्यू उज्जवला कनेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद 3 गैस एजेंसी के नाम देखने को मिलेंगे जिसमें से जिस कंपनी का गैस सिलेंडर प्राप्त करना है उसका चयन करें।
इतना करने पर नया पेज खुलेगा जिसमें नाम, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड तथा संबंधित जानकारी पूछी जाएगी तो यह दर्ज करें।
अब मांगे जाने वाले दस्तावेजों की फोटोकॉपी अपलोड करें और फिर प्रक्रिया पूरी करके आवेदन फार्म को सबमिट करें।
इस तरीके से आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp