गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Free Bijli: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट तक फ्री बिजली, तुरंत करें आवेदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Free Bijli: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सैनी सरकार ने “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत आम जनता को 300 यूनिट तक…


Up to 300 units of free electricity will be available every month in Haryana apply immediately
Up to 300 units of free electricity will be available every month in Haryana apply immediately
Google News Follow us on Google

Haryana Free Bijli: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सैनी सरकार ने “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत आम जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान कर दिया है। यह योजना केंद्र सरकार की ओर से देशभर में लागू की गई है, लेकिन हरियाणा में सैनी सरकार ने इसे तेजी से लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सुविधा दी जाएगी और इससे न सिर्फ बिजली फ्री में मिलेगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर लोग पैसे भी कमा सकते हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में  स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से पहल की जा रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू बिजली खर्च में कटौती आएगी। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करना

कौन कर सकता है इस योजना के लिए आवेदन?

  • जिनके पास अपने पक्के मकान हो
  • जिनके घरों की छत पर सोलर पैनल लगाया जा सकता हो
  • जो लोग इस योजना से जुड़ी सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हो।

कहां और कैसे करना होगा आवेदन?

सरकार ने ऑनलाइन आवेदन के लिए दो पोर्टल उपलब्ध कराए हुए है
1. योजना की जानकारी के लिए आप https://pmsuryaghar.gov.in ले सकते हैं।
2. वहीं आवेदन करने के लिए – https://mnre.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सरकार की ओर से दी जा रही स्पेशल सब्सिडी

1 किलोवाट के लिए – 30,000 रुपये तक की सब्सिडी
2 किलोवाट के लिए – 60,000 रुपये तक की सब्सिडी
3 किलोवाट या अधिक के लिए – 78,000 रुपये तक की सब्सिडी

घरों में सोलर पैनल लगवाने के क्या-क्या होंगे फायदे?

-हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

-सालाना 15,000 से 18,000 रुपये की बचत होगी।

-बची हुई बिजली को DISCOM को बेचकर कमाई की जा सकती है।

-पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

बिजली कटने की टेंशन नहीं होगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp