शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Free airplane yatra: बुजुगों की बल्ले बल्ले: ​हिसार से अयोध्या की हवाई यात्रा फ्री

Written by: Best24News

Published:

Free airplane yatra:  हरियाणा में जहां पहले एयरपोर्ट का तोहफा तो मिला है वही अब बुजुर्गो को हिसार से अयोध्या घूमने के लिए सरकार फ्री सेवा का आफर दे रही है। हरियाणा…


Free airplane yatra:  हरियाणा में जहां पहले एयरपोर्ट का तोहफा तो मिला है वही अब बुजुर्गो को हिसार से अयोध्या घूमने के लिए सरकार फ्री सेवा का आफर दे रही है। हरियाणा में महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट हिसार ने New Plan  शुरू की है। इस योजना के तहत अब बुजुर्गों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थल की (Free airplane yatra) यात्रा मुफ्त करवाई जाएगी। बता दे कि इस योजना की शुरुआत 9 मई से होगी।Free airplane yatra

Advertisement

Free airplane yatra बिना किसी भेदभाव के होगा चयन

इस योजना में किसी भी जाति या समुदाय के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह योजना उन बुजुर्गों के लिए है जो वित्तीय या स्वास्थ्य कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर सकते। ट्रस्ट का उद्देश्य है कि हर वर्ग के बुजुर्ग इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें और रामलला के दर्शन कर सकें।

इस Yojna की घोषणा के बाद से ही बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया है। अब तक 125 से अधिक बुजुर्गों ने पंजीकरण करवा लिया है। ट्रस्ट इस सेवा को पूरी श्रद्धा और व्यवस्था के साथ संचालित कर रहा है जिससे कोई भी बुजुर्ग स्वयं को उपेक्षित न महसूस करे और उन्हें आस्था के इस मार्ग में सहयोग मिल सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

 

हर हफ्ते जाएंगे 5 श्रद्धालु

इस Yohna  के तहत हर सप्ताह 5 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजा जाएगा। Trust  ने एक साल में 300 बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा कराने का लक्ष्य रखा है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों के श्रद्धा और सम्मान को ध्यान में रखकर उन्हें धार्मिक स्थल तक पहुँचाना है जो वे आर्थिक या शारीरिक कारणों से नहीं कर पाते।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

पहले जत्थे की यात्रा 9 मई को हिसार एयरपोर्ट से शुरू होगी। ट्रस्ट के प्रमुख अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि बुजुर्ग यात्रियों के टिकट उनके मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं। यात्रा के दिन सुबह 8:30 बजे सभी यात्रियों को अग्रसेन भवन ट्रस्ट के कार्यालय में पहुंचना होगा जहाँ से उन्हें गाड़ी द्वारा Airport  ले जाया जाएगा।

इस नंबर पर करें सम्पर्क: ट्रस्ट की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार एयरपोर्ट पर जगह की भी मांग की गई है। अगर कोई बुजुर्ग इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो वह हिसार के महाराजा अग्रसेन भवन में जाकर या फिर 9053055502 नंबर पर संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बता दें कि इस योजना में पहले आओ, पहले पाओ के तहत लाभ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp