गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Four-Lane Highway: हरियाणा से राजस्थान का सफर होगा आसान, ये हाईवे होगा फोरलेन

Written by: Best24News

Published:

Four-Lane Highway: हरियाणा के नूंह से राजस्थान सीमा तक दिल्ली-अलवर हाईवे 248-A को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरकार ने राशि को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा इसके लिए 480 करोड़…


Four-Lane Highway: हरियाणा के नूंह से राजस्थान सीमा तक दिल्ली-अलवर हाईवे 248-A को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरकार ने राशि को मंजूरी दे दी है। सरकार द्वारा इसके लिए 480 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इससे हरियाणा से राजस्थान का सफर आसान हो जाएगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के रोड ट्रांसर्पोट एवं हाईवे मंत्रालय द्वारा यह राशि मंजूर की गई है।

Advertisement

एक्पेंड़िचर कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद इस रोड़ को फोर लेनिंग बनाने का कार्य शुरु हो जाएगा। इस राजमार्ग को फोर लेन करवाने के लिए राशि मंजूर करने से हरियाणा सहित राजस्थान के लोगों में खुशी व्याप्त है। आपकों बता दें कि दिल्ली-अलवर रोड को गुरुग्राम से नूंह मुख्यालय तक तो फोर लेनिंग बना दिया गया था।

लेकिन जिला मुख्यालय नूंह से राजस्थान बार्डर तक यानि कि 49 किलोमीटर लंबे रोड को प्रदेश की किसी भी सरकार ने पूर्व में फोर लेन नहीं बनवाया, जिसके कारण लबें समय से ये रोड जर्जर था और उसी वजह से इस रोड पर वर्ष भर में होने वाली दुघर्टनाओं में लोगों को अपनी जान गंवानी पड रही थी, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों मे जबरदस्त रोष व्याप्त था।Four-Lane Highway

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस राजमार्ग को फोर लेन बनाने के लिए क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों द्वारा निरंतर धरना एवं प्रदर्शन किया जा रहा था। राजस्थान-हरियाणा बार्डर से कुछ युवकों ने इसके लिए जिला मुख्यालय नूंह तक पैदल मार्च भी किया था।

बता दें कि इस राजमार्ग को फोर लेनिंग करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से निरंतर डिटेल प्रोजेक्ट रिर्पोट(डीपीआर) तैयार की जा रही थी। शुरुआती दौर में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 350 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उसके बाद 550 करोड़ की डीपीआर तैयार हुई। लेकिन बाद में भादस एवं मालब में बाईपास बनाने की योजना बनाई तो इसकी डीपीआर 926 करोड़ तक पहुंच गई।

राजमार्ग को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरकार के ट्रांसपोर्ट रोड एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 480 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। एक्सपेंड़िचर कमेटी से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद फोर लेनिंग करने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।Four-Lane Highway

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp