गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा रोडवेज की बस के आगे फार्च्यूनर वाले ने लहराई पिस्टल, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में रोडवेज की बस के आगे फार्च्यूनर गाड़ी लगाकर हवा में पिस्तौल लहराने और यात्रियों के बस से उतरते समय ऊपर चढ़ाने…


Latest News 2025 06 30T173052.139
Latest News 2025 06 30T173052.139
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में रोडवेज की बस के आगे फार्च्यूनर गाड़ी लगाकर हवा में पिस्तौल लहराने और यात्रियों के बस से उतरते समय ऊपर चढ़ाने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडिया काफी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में यात्री बाल-बाल बच गए।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार को सुबह साढ़े 9 बजे की है। जींद-सोनीपत रूट पर गोहाना से सोनीपत के बीच की वीडियो है। रोडवेज बस चालक ने हॉर्न बजाया और ओवरटेक करना चाहा, मगर फार्च्यूनर गाड़ी चालक ने गाड़ी का शीशा बस को पीछे-पीछे चलने के लिए कहा।

इस मामले में पुलिस ने तुरंत ही आरोपी दिल्ली निवासी मोहम्मद संजय खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 110 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके बाद कुछ देर तक रोडवेज बस पीछे रहे और इसके बाद चालक ने आगे निकाल ली। मुहाना गांव के बस अड्डे पर यात्रियों को उतारने के लिए चालक ने बस रोकी तो फार्च्यूनर ड्राइवर उसके पीछे था। फार्च्यूनर ड्राइवर ने उसी साइड से गाड़ी भगा ली, जिस साइड से यात्री बस से नीचे उतर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, एक महिला गाड़ी के नीचे आने से बची तो बस के साइड से भी गाड़ी टकराई तथा इससे आगे स्कूटर सवार युवक भी बाल-बाल बच गया। घटना से यात्री एकदम सहम गए। करीब 2 किलोमीटर आगे फार्च्यूनर चालक ने उसी साइड से गाड़ी भगा ली, जिस साइड से यात्री बस से नीचे उतर रहे थे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

एक महिला गाड़ी के नीचे आने से बची तो बस के साइड से भी गाड़ी टकराई तथा इससे आगे स्कूटर सवार युवक भी बाल-बाल बच गया। घटना से यात्री एकदम सहम गए। करीब दो किलोमीटर आगे जाकर फार्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई और रोड के साइड में नीचे जा उतरी। बस में बैठे यात्रियों तथा चालक परिचालक ने कहा कि फार्च्यूनर चालक नशे की हालत में था।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp