
हरियाणा: उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार, 14 दिसंबर की सुबह घने कोहरे के चलते कई जगह हादसे हुए है। सबसे अहम बात यह है हादसों के चलते हरियाणा, दिल्ली व झज्जर में सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। क्योकि रविवार को जबकि उत्तर भारत के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना पडा। यही कारण कई सवारियो से भरी बसे टकरा गइ्र है। जिसके चलते दिनभर हाईवे पर जाम जैसी हालत बनी रही।
रेवाड़ी में 4 बसें टकराईं लगा जाम: बता दे सुबह से कोहरे के चलते कई जगह वाहनो के कटराने की सूचनाए मिल रही थी। इतना ही नहीं रविवार को सुबह सुबह हरियाणा के रेवाड़ी जिले में नेशनल हाईवे-352डी पर कोहरे का गंभीर असर देखने को मिला। रेवाड़ी के गांव गुरावड़ा के पास घने कोहरे की वजह से 4 बसों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह बेहद कम विजिबिलिटी माना जा रहा है।
वीडियो हुआ वायरल: हादसे के चलते सोशल मीडिया पर वीडियों भी वायरल हो रहा है।
जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्राइवेट बस आगे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दो रोडवेज बस उसके पीछे टकराकर खड़ी हैं। बसें रेवाड़ी से झज्जर की ओर जा रही थीं. दुर्घटना में घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद
ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं
