शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Breaking News: हरियाणा में कोहरे का कहर: हाईवे 48 पर धारूहेड़ा में भिडें कई वाहन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: दिसंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। सोमवार को रेवाड़ी जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार…


Breaking News: दिसंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। सोमवार को रेवाड़ी जिले में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार रात से ही कोहरा फैलना शुरू हो गया था और सोमवार सुबह दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। हालात ऐसे रहे कि सुबह आठ बजे तक सड़कों पर चल रहे वाहनों को लाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा।

Advertisement

रात को भीडे कई वाहन: रविवा रात को कोहरे के तचले हाइवे नंबर 48 पर कई वाहनो (NH 48 Dharuhera)में भिंडत हुई। बता दें कि रविवार की तुलना में सोमवार को कोहरे की तीव्रता अधिक रही, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही कोहरे के चलते रात केा हाईवे कई वाहनों में भिंडत हुई जिसके चलते रातभर यातायात पुलिस को रेल बनी रहीै।

ट्रक में घुसी बस, कई घायल: बता दे कि हाइवे पर धारूहेड़ा के पास रविवार रात को एक यात्रियों से भरी ट्रक में जा घुसी जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई तथा आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गए। घायलों को रेवाडी भर्ती करवाया गया है। वही सोमवर सुबह भी कोहरे के चलते कइ वाहनों मे भिंडत हुई लेकिन गनीमत यही रही कोई जनहानी नही हुई।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

रेंगते रहे वाहन: दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रही, हालांकि किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली। मौसम साफ न होने से सुबह के समय बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। कोहरे की वजह से हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतनी पड़ी। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और मजदूर वर्ग को सर्दी और कोहरे दोनों का असर झेलना पड़ा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp