शनिवार, 7 नवम्बर 2026

हरियाणा में कोहरे का कहर: झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर के बाद कई वाहन भिड़े

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा : हरियाणा में कोहरे के कहर के चलते ठंड के मौसम में धुंध (NH Big accident) का असर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार सुबह झज्जर में रेवाड़ी रोड पर…


हरियाणा : हरियाणा में कोहरे के कहर के चलते ठंड के मौसम में धुंध (NH Big accident) का असर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार सुबह झज्जर में रेवाड़ी रोड पर कुलाना चौक के पास घनी धुंध के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो बसों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे कई अन्य वाहन भी एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। इस दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisement

सड़क पर घनी धुंध छाई: बता दे रविवार को सुबह सड़क पर घनी धुंध छाई हुई थी और दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान एक निजी सवारी बस आगे चल रही एक कंपनी की बस से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी समय पर ब्रेक नहीं लगा सके और एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। बताया गया कि बसों में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे। अचानक तेज झटके और आवाज के साथ हुई टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों को सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।

झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर लगा जाम: बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घनी धुंध और कम दृश्यता मानी जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से (Rewari News) हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण झज्जर-रेवाड़ी नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम भी लग गया था, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से निकलवाकर स्थिति सामान्य करवाई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सावधानी ही बचाव: बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से बार बार लोगो को अपील की जाती है कोहरे में सावधानी बरतें। अधिकारियों का कहना है कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि धुंध के समय धीमी गति से वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल जरूर करें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp