शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Fog in Haryana : हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे का कहर, कई जगह हुए हादसे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Fog in Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार की सुबह एक बार फिर घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता इतनी कम है कि दस से 15 मीटर की दूरी पर भी…


Fog in Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोमवार की सुबह एक बार फिर घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता इतनी कम है कि दस से 15 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इनता ही नही कोहरे के चलते कही जगह हादसे भी हुए है। दो दिन बाद छाए कोहरो एक बार फिर वाहन चालकों के लिए परेशानी बना हुआ है। Fog in Haryana

Advertisement

बता दे कि हरियाणा व एनसीआर में दिसंबर माह के समाप्त होते होते सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। हालाकि एक बार फिर मौसम विभाग के अनुसार, आगे के दो दिन सर्दी के तेवर तीखे रहने की संभावना है। रविवार रात व सोमवार सुबह छाए कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी है। कोहरे के चलते वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं।

बता दे सोमवार को कोहरे के चलते रेलगाड़ियां भी निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। खेतों में भी कोहरे की सफेदी छाई हुई है। लोग जगह-जगह अलाव सेकते हुए सर्दी से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। कृषि के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। Fog in Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुबह तीन बजे से घना कोहरा शुरू हुआ था। सोमवार को कोहरे के चलते दृश्यता बहुत कम रही। सुबह सुबह कोहरे के चलते 10 मीटर की दूरी भी दिखाई नहीं दे रही है। इससे पहले सर्द हवा चलने से ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही थी। हल्की हवा चलने से सुबह शाम को कंपकपी भरी ठंडक थी। लोगो की सूर्य देवता पर नजर टिकी हुई ताकि ​दिन में ठंड से राहत मिल सके। Fog in Haryana

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp